पटना : अभिनेत्री बनने के लिए घर से भागी, फ्लाइट उड़ने से पहले पकड़ायी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2018 8:15 AM
विज्ञापन
पटना : पुलिस और सुरक्षा जवानों के शक की नजर संदिग्ध हरकत वाले लोगों को ताड़ ही लेती हैं. कुछ ऐसा ही पटना एयरपोर्ट पर हुआ. दरअसल एक नाबालिग लड़की एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग में पहुंची थी. वह कुछ घबराई हुई थी. बार-बार इधर-उधर देख रही थी. खास करके मुख्य रोड को जो एयरपोर्ट गेट से […]
विज्ञापन
पटना : पुलिस और सुरक्षा जवानों के शक की नजर संदिग्ध हरकत वाले लोगों को ताड़ ही लेती हैं. कुछ ऐसा ही पटना एयरपोर्ट पर हुआ.
दरअसल एक नाबालिग लड़की एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग में पहुंची थी. वह कुछ घबराई हुई थी. बार-बार इधर-उधर देख रही थी. खास करके मुख्य रोड को जो एयरपोर्ट गेट से निकल कर मुख्य मार्ग को जाती है.
लड़की की हरकतों से पुलिसवालों को कुछ शक हुआ. एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने पहले उसकी गतिविधियों को भांपा और फिर अपने अधिकारी को जानकारी दी. फिर उस पर नजर रखी जाने लगी. इधर, लड़की ने मुंबई के लिए फ्लाइट का टिकट बुक कराया. सीआईएसएफ के अधिकारियों को जानकारी मिली कि वह लड़की मुंबई का फ्लाइट पकड़ने वाली है. इस पर निर्णय लिया गया कि लड़की से पूछताछ की जाये.
इसके बाद सीआईएसएफ के महिला जवानों को लगाया गया. महिला जवानों ने लड़की को बुलाया और एक कमरे में ले जाकर पूछताछ की. काफी पूछने के बाद लड़की ने मामले का खुलासा किया. वह घर से गुस्सा कर भागी थी. वह अभिनेत्री बनना चाहती थी. सीआईएसएफ ने एयरपोर्ट थाने को सौंप दिया. एयरपोर्ट पुलिस ने घरवालों को सूचना दी. इस पर दरभंगा से उसके घरवाले पटना एयरपोर्ट पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










