ePaper

RJD को EC की चेतावनी, ऑडिट रिपोर्ट नहीं देने पर बुझ सकती है लालू की लालटेन

Updated at : 16 Apr 2018 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
RJD को EC की चेतावनी, ऑडिट रिपोर्ट नहीं देने पर बुझ सकती है लालू की लालटेन

नयी दिल्ली : चुनाव आयोग ने बिहार के मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को वित्तीय वर्ष 2014-15 की अब तक पार्टी की ऑडिट रिपोर्ट नहीं देने के कारण पार्टी की मान्यता निलंबित करने की चेतावनी दी है. आयोग द्वारा गत 13 अप्रैल को इस मामले में जारी नोटिस के मुताबिक राजद की ओर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : चुनाव आयोग ने बिहार के मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को वित्तीय वर्ष 2014-15 की अब तक पार्टी की ऑडिट रिपोर्ट नहीं देने के कारण पार्टी की मान्यता निलंबित करने की चेतावनी दी है. आयोग द्वारा गत 13 अप्रैल को इस मामले में जारी नोटिस के मुताबिक राजद की ओर से अगले महीने के शुरू तक ऑडिट रिपोर्ट नहीं देने पर पार्टी की मान्यता निलंबित करने की चेतावनी दी गयी है.

नियमानुसार प्रत्येक राजनीतिक दल के लिए हर साल 31 अक्तूबर तक पार्टी की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य है. आयोग द्वारा पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के नाम जारी नोटिस में कहा गया है कि राजद ने साल 2014-15 की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट अब तक नहीं दी है. इसकी अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2015 थी. इस आधार पर आयोग ने राजद प्रमुख को जारी कारण बताओ नोटिस में कहा है कि क्यों न उनकी पार्टी के खिलाफ चुनाव चिन्ह (आरक्षण एवं आवंटन) आदेश 1968 के पेराग्राफ 16ए के तहत कार्रवाई की जाये.

उल्लेखनीय है कि इसके उल्लंघन में आयोग किसी भी मान्यता प्राप्त दल की मान्यता को निलंबित करने के लिये अधिकार संपन्न है. उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार सभी राजनीतिक दलों को तय समयसीमा के भीतर चुनाव आयोग को अपनी वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य है. देश में सात राष्ट्रीय दलों सहित 49 राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त दल हैं.

ये भी पढ़ें…आईआरसीटीसीस्कैम : लालू के खिलाफ चार्जशीट दायर,राबड़ी व तेजस्वी का नामभी शामिल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन