बिहार विधान परिषद : 11 सीटों के लिए नामांकन आज से, 19 तक नामांकन वापसी, 26 को चुनाव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Apr 2018 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बिहार विधान परिषद की रिक्त हो रही 11 सीटों पर नये सदस्यों के चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन प्रारंभ हो जायेगा. इच्छुक अभ्यर्थी निर्वाची पदाधिकारी सह बिहार विधानसभा के सचिव रामश्रेष्ठ राय के कार्यालय कक्ष में नामांकन दाखिल कर सकेंगे. नामांकन 9 अप्रैल से प्रारंभ होकर 16 अप्रैल तक चलेगा. इस दौरान […]
विज्ञापन
पटना : बिहार विधान परिषद की रिक्त हो रही 11 सीटों पर नये सदस्यों के चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन प्रारंभ हो जायेगा. इच्छुक अभ्यर्थी निर्वाची पदाधिकारी सह बिहार विधानसभा के सचिव रामश्रेष्ठ राय के कार्यालय कक्ष में नामांकन दाखिल कर सकेंगे.
नामांकन 9 अप्रैल से प्रारंभ होकर 16 अप्रैल तक चलेगा. इस दौरान सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा. प्रत्येक अभ्यर्थी को नामांकन के साथ कम से कम दस सदस्यों का समर्थन पत्र देना आवश्यक होगा.
सीएम, डिप्टी सीएम, राबड़ी देवी सहित 11 सदस्यों के कार्यकाल की अवधि हो रही समाप्त
बिहार विधान परिषद में 6 मई, 2018 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित 11 सदस्यों की सदस्यता समाप्त हो रही है. रिटायर होने वालों में जदयू के सर्वाधिक छह, भाजपा के चार और राजद की एक सदस्य हैं.
जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, उपेंद्र प्रसाद, राजकिशोर सिंह कुशवाहा तथा भाजपा के सत्येंद्र नारायण सिंह व लाल बाबू प्रसाद भी रिटायर होने वाले सदस्यों में शामिल हैं. छह जनवरी, 2016 को अयोग्य करार दिये गये तत्कालीन जदयू सदस्य नरेंद्र सिंह की एक सीट की सदस्यता अवधि भी छह मई, 2018 को ही समाप्त हो रही है.
19 तक नामांकन वापसी, 26 को चुनाव
निर्वाचन विभाग के मुताबिक अभ्यर्थियों के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 17 अप्रैल को होगी, जबकि 19 अप्रैल तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा. 11 सीटों के मुकाबले 11 अभ्यर्थियों के ही नामांकन होने पर निर्वाचन की नौबत नहीं आयेगी. नामांकन वापसी के अंतिम दिन ही सभी 11 को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जायेगा. 11 से अधिक उम्मीदवार होने की स्थिति में 26 अप्रैल को चुनाव कराया जायेगा. मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




