बिहार : लालू ने भेजा संदेश भाजपा कर रही समाज का ध्रुवीकरण

Updated at : 06 Apr 2018 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : लालू ने भेजा संदेश भाजपा कर रही समाज का ध्रुवीकरण

पटना : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने राजद विधायकों को अपना संदेश भेजा है. संदेश में कहा गया है कि समाज का कमजोर वर्ग राजद से आस लगाये बैठा है. उसकी आवाज को हर मंच पर उठाकर उसे बुलंद करना है. कमजोर व मजलूमों की रक्षा करनेवाले कानूनों को हटाया या बदला जा रहा है. […]

विज्ञापन
पटना : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने राजद विधायकों को अपना संदेश भेजा है. संदेश में कहा गया है कि समाज का कमजोर वर्ग राजद से आस लगाये बैठा है.
उसकी आवाज को हर मंच पर उठाकर उसे बुलंद करना है. कमजोर व मजलूमों की रक्षा करनेवाले कानूनों को हटाया या बदला जा रहा है. सरकार की ओर से ही दलित,पिछड़ा, आदिवासी, अकलियत विरोधी प्रोपगंडा का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है.
राजद विधायकों की बैठक में लालू प्रसाद के संदेश को पढ़ा गया. बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी उपस्थित थी. विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बैठक की. संदेश में लालू प्रसाद ने लिखा है कि केंद्र सरकार समाज को बांटने, समाज का ध्रुवीकरण करने व ध्रुवीकरण के आधार पर चुनाव जीतने का को अपना लक्ष्य मानकर आगे बढ़ रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन