ePaper

VIDEO : नीतीश के बयान पर राजनीति शुरू, राजद का सरकार पर हमला, भाजपा ने किया पलटवार

Updated at : 20 Mar 2018 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : नीतीश के बयान पर राजनीति शुरू, राजद का सरकार पर हमला, भाजपा ने किया पलटवार

पटना : बिहार में इन दिनों भाजपा के दो नेताओं को लेकर सदन से लेकर सड़क तक हंगामा जारी है. बिहार विधानसभा का बजट सत्र बस कोरम पूरा करने के लिए चल रहा है. विपक्षी सदस्य सदन की कार्यवाही शुरू होते ही वेल में पहुंच जाते हैं और इतना हंगामा करते हैं कि अध्यक्ष को […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में इन दिनों भाजपा के दो नेताओं को लेकर सदन से लेकर सड़क तक हंगामा जारी है. बिहार विधानसभा का बजट सत्र बस कोरम पूरा करने के लिए चल रहा है. विपक्षी सदस्य सदन की कार्यवाही शुरू होते ही वेल में पहुंच जाते हैं और इतना हंगामा करते हैं कि अध्यक्ष को कार्यवाही स्थगित करनी पड़ती है. आज भी सदन के अंदर नजारा कुछ ऐसा ही रहा. भाजपा के दो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे को लेकर सियासत पूरी तरह गरमायी हुई है. विपक्षी नेताओं का कहना है कि जब तक दोनों नेताओं के बिहार आने पर रोक नहीं लगेगी और गिरफ्तारी नहीं होगी, उनका विरोध जारी रहेगा.

https://www.youtube.com/watch?v=CuRTBW42Ld4

वहीं पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोई कोशिश बर्दाश्त नहीं की जायेगी. कोई अगर एक गलती करता है तो उसकी निंदा-कार्रवाई होनी चाहिए. न कि उसको आधार बना कर इतना चिल्लाइए कि दो पक्षों में तनाव पैदा हो. यह सद्भावना का उदाहरण नहीं, समाज में तनाव पैदा करने की रणनीति है. उन्होंने आरक्षण को लेकर साफ कहा कि इस देश में किसी में दम नहीं कि वह आरक्षण को खत्म कर दे. नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी सरकार ने सांप्रदायिकता फैलाने वालों से कभी समझौता नहीं किया है और आगे भी ऐसे मामलों में हम समझौता नहीं करने वाले है.

https://www.youtube.com/watch?v=t5IPPYCG00A

नीतीश कुमार के इस बयान पर राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं करते हैं. भाई वीरेंद्र ने कहा कि केंद्र के एक मंत्री के बेटा पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, सरकार उसे तुरंत गिरफ्तार करे और हमलोगों को बतावें कि हम दंगा और नफरत फैलाने वाले लोगों और एक खास समुदाय के खिलाफ बोलने वाले लोग हैं, उन पर हमने कार्रवाई की है और गिरफ्तारी की है. मुख्यमंत्री अपनी किसी भी बात और घोषणा को अमली जामा नहीं पहनाते हैं. भाई वीरेंद्र ने कहा कि गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे पर एफआइआर और केंद्रीय मंत्री के बेटे की बिना गिरफ्तारी के हमलोग किसी बात पर विश्वास नहीं करेंगे.

वहीं दूसरी ओर बिहार सरकार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने जो बयान दिया है, वह बिल्कुल सही है, बिहार सरकार इसी फंडे पर काम करती है. इसलिए विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, वह लोग जानबूझ कर अररिया और बाकी मुद्दे से मुंह छुपा रहे हैं और सत्तापक्ष को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं. प्रेम कुमार ने कहा कि राजद के पास कोई मुद्दा नहीं है, वह बस हंगामा करके सत्ता पक्ष को बदनाम करने की साजिश और हमारे केंद्रीय मंत्रियों को बदनाम करने की साजिश रच रहा है.

https://www.youtube.com/watch?v=qL5juIP1fWY

प्रेम कुमार का जवाब देते हुए और नीतीश कुमार के सामाजिक सद्भाव के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राजद के सोनपुर से विधायक रामानुज ने कहा कि नीतीश कुमार बहुत तेज व्यक्ति हैं और वह मुद्दों को इधर से उधर शिफ्ट करना जानते हैं, इसलिए उनकी बात पर कोई विश्वास नहीं है. वह इश्यू को अच्छे तरीके से शिफ्ट करना जानते हैं. गौर हो कि दरभंगा और भागलपुर की घटना को लेकर विपक्ष पूरी तरह सदन को चलने नहीं दे रहा है और उस मसले पर कार्यस्थगन प्रस्ताव के जरिये बहस की मांग कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन