बिहार : ....जब शराब के नशे में गो-एयर का अफसर हुआ गिरफ्तार
Updated at : 19 Mar 2018 7:56 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : गो-एयर एयरलाइंस के अफसर अमित कुमार को शराब के नशे में पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शनिवार की देर रात बोरिंग रोड में अपने किसी मित्र के घर शराब की पार्टी करने के बाद अमित कुमार अपनी ब्लैक रंग की कार से एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे. शराब पीने के कारण […]
विज्ञापन
पटना : गो-एयर एयरलाइंस के अफसर अमित कुमार को शराब के नशे में पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शनिवार की देर रात बोरिंग रोड में अपने किसी मित्र के घर शराब की पार्टी करने के बाद अमित कुमार अपनी ब्लैक रंग की कार से एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे. शराब पीने के कारण वह डरे हुए थे. इस कारण फुल स्पीड में कार चला रहे थे.
इसी दौरान बोरिंग रोड से आगे हड़ताली मोड़ के पास जब पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित हो गयी और सड़क के किनारे खड़ी डीएसपी लाॅ एंड ऑर्डर डॉ मोहम्मद शिब्ली नोमानी की सरकारी गाड़ी से टकराने से बाल-बाल बची. गाड़ी में डीएसपी और उनके बॉडीगार्ड मौजूद थे. हादसे से बाल-बाल बचने के बाद सभी लोग भौंचक थे.
इसके बाद डीएसपी ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया. इस दौरान अमित कुमार थोड़ा आगे जाने के बाद ललित भवन के सामने से वीआइपी इलाके में की तरफ कार को मोड़ दिया. वहीं डीएसपी की गाड़ी पीछे लगी हुई थी.
जांच के बाद किया गया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
थाना लाने के बाद उससे पूछताछ किया गया. उसने अपना नाम बताया और यह भी बताया कि वह पटना एयरपोर्ट पर तैनात है और गो एयर एयर लाइंस का अफसर है. इसके बाद डीएसपी ने एयरलाइंस के उच्चाधिकारियों से बात की. रात भर फोन और सिफारिश का दौर चलता रहा. वहीं डीएसपी ने अमित कुमार का ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराया. इस दौरान 138 एमएल शराब पीने की पुष्टि हुई.
इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी कार को जब्त कर लिया गया. रविवार की सुबह उसे जेल भेज दिया गया. गौरतलब है कि डीएसपी कुछ दिन पहले एक बार और रोड एक्सीडेंट का शिकार होने से बचे थे. उस समय वो अपनी प्राइवेट कार से सुबह के वक़्त इलाके की मॉनीटरिंग करने निकले थे. तभी आशियाना-दीघा रोड पर एक ट्रक ने कार में धक्का मार दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




