बिहार : रामविलास पासवान ने कहा, माइनॉरिटी को लेकर सोच में बदलाव लाये भाजपा
Updated at : 19 Mar 2018 7:38 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि एनडीए के प्रति माइनॉरिटी विरोधी परसेप्शन को हटाना है. भाजपा को माइनॉरिटी को लेकर सोच में बदलाव करने की जरूरत है. एनडीए को सबका साथ, सबका विकास नारा को समझना होगा. ऐसे लोजपा सामाजिक न्याय व धर्मनरिपेक्ष को लेकर प्रतिबद्ध है. […]
विज्ञापन
पटना : लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि एनडीए के प्रति माइनॉरिटी विरोधी परसेप्शन को हटाना है. भाजपा को माइनॉरिटी को लेकर सोच में बदलाव करने की जरूरत है. एनडीए को सबका साथ, सबका विकास नारा को समझना होगा. ऐसे लोजपा सामाजिक न्याय व धर्मनरिपेक्ष को लेकर प्रतिबद्ध है. लोजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी एनडीए में है व रहेगी.
एनडीए छोड़ महागठबंधन में जाने वाले दलों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जाने वाले को कोई नहीं रोक सकता लेकिन उनको पछताना पड़ेगा. केंद्र में नरेंद्र मोदी व बिहार में नीतीश कुमार हमारे नेता हैं. बिहार में अररिया लोकसभा व जहानाबाद व भभुआ विधानसभा उपचुनाव परिणाम पर कहा कि इसमें कोई आश्चर्यजनक नहीं है.
तीनों सहानुभूति वाली सीटें थीं. यूपी में हार को लेकर मंथन चल रहा है. सांसद चिराग पासवान ने भी कहा था कि एनडीए को सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखना होगा. चुनाव के दौरान अनर्गल बयानबाजी से नेताओं को बचना चाहिए. विकास पर कास्ट हावी रहा है. अब एनडीए को भी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए सोचना होगा. कांग्रेस ने सभी वर्गों को साथ लेकर राज किया.
अल्पसंख्यकों के लिए हो रहा काफी काम : रामविलास पासवान ने कहा कि एनडीए शासन में अल्पसंख्यकों के लिए काफी काम हो रहा है.
केंद्र सरकार का काम दूरगामी चल रहा है. प्रोन्नति, निजी क्षेत्र, न्यायिक प्रक्रिया में आरक्षण की मांग को लेकर कुछ दिन पहले दिल्ली में उनके आवास पर सांसद व मंत्री जुटे थे. सरकार के पास जो साधन हैं उसमें ही निर्णय लेना है. नीतीश सरकार भी अल्पसंख्यकों के हितों को लेकर कई योजनाएं चला रही हैं. उन्होंने कहा कि राज्य के पिछड़े 13 जिलों के मामले को पांच अप्रैल के बाद दिल्ली में बैठक बुलायी गयी है. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अधिकारी भी शामिल होंगे.
पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार स्पेशल पैकेज देकर राज्यों को मदद करना चाहती है. उपेंद्र कुशवाहा के बारे में कहा कि वे एनडीए से नहीं जायेंगे. ऐसे कल क्या होगा कहना मुश्किल है. एनडीए समुद्र है, कोई नुकसान नहीं होगा. मौके पर प्रवक्ता अशरफ अंसारी व पूर्व विधायक सुनील पांडेय भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




