पटना के मनेर में विवाद के बाद बवाल, रोड़ेबाजी और फायरिंग में दो लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

मनेर थाना

पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के छिहत्तर गांव में पूर्व विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट, रोड़ेबाजी और गोलीबारी हुई. गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पटना रेफर किया गया है. पुलिस स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है.

विज्ञापन

पटना, मनेर से सुयेब खान की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के छिहत्तर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर झड़प हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से रोड़ेबाजी और कई राउंड गोलीबारी शुरू हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई.

गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल

गोलीबारी के दौरान दो लोग गोली के छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए मनेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.

दोनों पक्षों में जमकर हुई रोड़ेबाजी और फायरिंग

जानकारी के अनुसार, किता चौहत्तर पूर्वी पंचायत के छिहत्तर गांव में पहले से चले आ रहे विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. इसके बाद मारपीट, पत्थरबाजी और करीब 8 से 10 राउंड गोलीबारी की घटना हुई.

पुलिस ने संभाला मोर्चा, गांव में कैंप जारी

घटना की सूचना मिलते ही मनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कैंप करना शुरू कर दिया है. घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है.

पुलिस ने की कार्रवाई की बात

मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि पूर्व विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है. इस दौरान करीब 8 से 10 राउंड गोलीबारी की गई, जिसमें गोली के छर्रे लगने से दो लोग घायल हुए हैं. दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन