'शादी करूंगी तो उसी से...' प्रेमी के इनकार के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, 3 साल से था प्रेम प्रसंग

Updated:
विज्ञापन

मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका

Naubatpur Woman Climbs Mobile Tower : प्रेमी से शादी की जिद पर एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई. तीन साल के प्रेम संबंध के बाद प्रेमी ने जाति के कारण शादी से इनकार कर दिया था. स्थानीय लोगों और पुलिस के प्रयास से युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया.

विज्ञापन

नौबतपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Naubatpur Woman Climbs Mobile Tower : प्रेमी से शादी करने की जिद में शनिवार सुबह एक युवती नौबतपुर प्रखंड परिसर के समीप स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई. युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस ने युवती को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा और फिर उसे थाना ले गई.

तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

पुलिस के अनुसार, युवती ने बताया कि करीब तीन साल पहले एक ही कोचिंग में पढ़ाई के दौरान उसकी एक युवक से दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई. दोनों पिछले करीब तीन साल से रिलेशनशिप में हैं. कुछ दिन पहले युवती ने प्रेमी से शादी की बात कही, लेकिन युवक ने दोनों के अलग-अलग जाति के होने की बात कहते हुए शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया.

शिकायत के बाद प्रेमी पर धमकी देने का आरोप

युवती के अनुसार, शुक्रवार को उसने डायल-112 पर फोन कर प्रेमी के खिलाफ शिकायत की थी. शिकायत के बाद प्रेमी ने कथित तौर पर उसे धमकी दी, जिससे डरकर वह अपने घर चली गई. शुक्रवार की रात एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हुआ. इसके बाद शनिवार सुबह युवती प्रखंड परिसर के समीप मोबाइल टावर पर चढ़ गई.

पुलिस और स्थानीय लोगों ने समझाकर उतारा

युवती के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक युवती को समझाने का प्रयास किया. समझाने के बाद युवती टावर से नीचे उतरने को तैयार हुई. पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारकर थाना पहुंचाया.

बताया जा रहा है कि युवती और उसका प्रेमी दोनों पिपलावां थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.

प्रेमी को भी थाने बुलाया जा रहा

नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि युवती को थाना लाया गया है. उसके प्रेमी को भी थाने बुलाया जा रहा है. दोनों से पूछताछ के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : पटना में बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का ऐलान, मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बढ़ाई गई सुरक्षा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन