बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप ने बढ़ाया सस्पेंस, आखिर किसे देंगे अपना समर्थन?

तेज प्रताप यादव की फाइल फोटो
Bankipur Bypoll: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने महत्वपूर्ण संकेत दिया है. उन्होंने साफ किया कि पार्टी ने अभी किसी भी दल को समर्थन नहीं दिया है और अगले एक-दो दिनों में अंतिम फैसला लिया जाएगा.
Bankipur Bypoll: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. भाजपा, राजद और जन सुराज अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में पूरी ताकत लगा रहे हैं. इस बीच जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपने अगले कदम को लेकर बड़ा संकेत दिया है.
अभी किसी दल को समर्थन नहीं
जेजेडी की उम्मीदवार वीणा मानवी के चुनाव मैदान से हटने के बाद यह चर्चा तेज थी कि पार्टी किस दल का समर्थन करेगी. लेकिन तेज प्रताप यादव ने इन अटकलों पर फिलहाल विराम लगा दिया है. उन्होंने साफ कहा कि जनशक्ति जनता दल ने अभी तक किसी भी राजनीतिक दल को समर्थन देने का फैसला नहीं किया है.
'एक-दो दिन में होगा अंतिम निर्णय'
तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर लिखा कि पार्टी जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करेगी.
उन्होंने कहा कि अगले एक-दो दिनों में सभी राजनीतिक परिस्थितियों की समीक्षा की जाएगी. इसके बाद पार्टी नेतृत्व सामूहिक रूप से निर्णय लेकर सार्वजनिक करेगा कि किस उम्मीदवार या दल का समर्थन किया जाएगा.

राजद को लगा झटका
इसी बीच तेज प्रताप यादव ने राष्ट्रीय जनता दल को बड़ा झटका दिया है. राजद की वरिष्ठ नेत्री प्रतिमा सिंह ने जनशक्ति जनता दल का दामन थाम लिया है. इसकी जानकारी भी तेज प्रताप ने अपने एक्स पोस्ट के जरिए दी.
'33 साल तक किया राजद के लिए काम'
तेज प्रताप ने लिखा कि प्रतिमा सिंह ने करीब 33 वर्षों तक राजद की समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम किया. लेकिन परिस्थितियों में उनके साथ अन्याय हुआ, जिसके बाद उन्होंने जेजेडी में शामिल होने का फैसला लिया.
सम्मान और न्याय का भरोसा
जेजेडी अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी प्रतिमा सिंह का स्वागत करती है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सम्मान और न्याय की लड़ाई में पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी रहेगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
किसे मिलेगा जेजेडी का समर्थन?
बांकीपुर उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज के प्रशांत किशोर और राजद की रेखा गुप्ता के बीच माना जा रहा है.
ऐसे में जेजेडी किस उम्मीदवार का समर्थन करती है, इस पर सभी दलों और मतदाताओं की नजर टिकी हुई है. माना जा रहा है कि तेज प्रताप यादव का फैसला चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है.
सबकी नजर अगले ऐलान पर
फिलहाल तेज प्रताप यादव ने समर्थन को लेकर सस्पेंस बरकरार रखा है. अब देखना होगा कि अगले एक-दो दिनों में जेजेडी किसके पक्ष में अपना रुख स्पष्ट करती है और इसका बांकीपुर उपचुनाव पर क्या असर पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिनंदन पांडेय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










