बिहार : डिप्टी सीएम सुशील मोदी का वेतन अटका, बाबुओं की लापरवाही से हुई देरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2018 8:33 AM

विज्ञापन

पटना :बिहारके उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी का फरवरी माह का वेतन सचिवालय बाबुओं की लापरवाही के कारण अटक गया है. सुशील मोदी ने मंत्रिमंडल सचिवालय कोइसबारे में नाराजगी भरी चिट्ठी लिखी है. उपमुख्यमंत्री के फरवरी माह का वेतन 14 मार्च तक नहीं मिलने पर संबंधित दोषी पदाधिकारी व कर्मचारी पर कार्रवाई का […]

विज्ञापन

पटना :बिहारके उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी का फरवरी माह का वेतन सचिवालय बाबुओं की लापरवाही के कारण अटक गया है. सुशील मोदी ने मंत्रिमंडल सचिवालय कोइसबारे में नाराजगी भरी चिट्ठी लिखी है. उपमुख्यमंत्री के फरवरी माह का वेतन 14 मार्च तक नहीं मिलने पर संबंधित दोषी पदाधिकारी व कर्मचारी पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.

सुशील मोदी के आप्त सचिव ने मंत्रिमंडल सचिवालय के प्रधान सचिव को पत्र लिखाहै. जिसमें इस तरह की लापरवाही बरते जाने परमामलेमें दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दियागया है. इस संबंध मेंसुशील मोदी ने कहा कि मेरे वेतन आदि का मामला स्टाफ देखते हैं. तीन-चार दिन पहले हमारे स्टाफ बता रहे थे कि मेरे कार्यालय के कुछ लोगों का वेतन अभी तक नहीं आया है. क्या तकनीकी मामला है, जिसके कारण ऐसा हुआ है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है.

वहीं मंत्रिमंडल सचिवालय के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्र ने कहा कि मुझे अभी तक ऐसा कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है. मगर, वेतन भुगतान में किसी की लापरवाही से विलंब हुआ है तो दोषियों पर कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन