फिल्म निर्माता मनोज नारायण के भतीजा की हत्या, 23 फरवरी हो होने वाली थी शादी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Feb 2018 9:56 PM
रक्सौल : रक्सौल शहर के काली मंदिर रोड के मनीष कुमार (23) की हत्या नेपाल में कर दी गयी है. सीमा से करीब 20 किमी दूर नेपाल के बारा जिले के परवानीपुर के पास से युवक का शव शुक्रवार की शाम बरामद किया गया है. रक्सौल के प्रमोद नारायण के पुत्र तथा फिल्म निर्माता मनोज […]
रक्सौल : रक्सौल शहर के काली मंदिर रोड के मनीष कुमार (23) की हत्या नेपाल में कर दी गयी है. सीमा से करीब 20 किमी दूर नेपाल के बारा जिले के परवानीपुर के पास से युवक का शव शुक्रवार की शाम बरामद किया गया है. रक्सौल के प्रमोद नारायण के पुत्र तथा फिल्म निर्माता मनोज नारायण के भतीजा मनीष कुमार की शादी 23 फरवरी को होने वाली थी. मनीष शादी का कार्ड बांटने नेपाल गया था. इसके बाद उसका शव वहां मिला है.
बारा के एसपी राज कुमार वैधवार ने बताया कि परवानीपुर के बहुअरी गांव के वार्ड नंबर 5 स्थित नौतन चौक के पास पूर्व पश्चिम गंडक नहर के करीब युवक का शव बरामद किया गया है. शव मिलने के बाद नेपाल पुलिस ने रक्सौल थाना से संपर्क किया. इसके बाद हरैया ओपी प्रभारी कुमार रौशन नेपाल गये. वहां पहचान की. तब घटना का खुलासा हुआ. परिजनों ने रक्सौल पुलिस में इसको लेकर शिकायत की थी. हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है.
एसपी राज कुमार वैधवार ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया है. जांच चल रही है. इधर, परिवार के लोगों का कहना है कि शादी का कार्ड बांटने मनीष पांच दोस्तों के साथ वीरगंज गया था. बोला था शाम तक लौट आउंगा. इसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हो सका. वहीं रक्सौल पुलिस मनीष के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इसमें राहुल व संतोष शामिल हैं. डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










