ePaper

विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा का अंतिम चरण : समीक्षा बैठक के दौरान बेहोश हुए DIG एकले

Updated at : 07 Feb 2018 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा का अंतिम चरण : समीक्षा बैठक के दौरान बेहोश हुए DIG एकले

पटना :‘विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा’ के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दोपहर रोहतास पहुंचे. समीक्षा बैठक के दौरान डीआईजी तबीयत बिगड़ गयी. डीआईजी कुमार एकले अचानक बेहोश हो गये. इलाज के लिए उन्हें एंबुलेन्स से सदर अस्पताल ले जाया गया है. मालूम हो किमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को ‘विकास कार्यों की […]

विज्ञापन
पटना :‘विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा’ के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दोपहर रोहतास पहुंचे. समीक्षा बैठक के दौरान डीआईजी तबीयत बिगड़ गयी. डीआईजी कुमार एकले अचानक बेहोश हो गये. इलाज के लिए उन्हें एंबुलेन्स से सदर अस्पताल ले जाया गया है. मालूम हो किमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को ‘विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा’ के अंतिम चरण की शुरुआत की. इस बार यह यात्रा नौ फरवरी तक चलेगी और इस दौरान बचे हुए अन्य सभी जिलों की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की जायेगी.
यात्रा के पहले दिन मुख्यमंत्री सात फरवरी को सासाराम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक कर रहे हैं. विकास कार्यों की समीक्षा बैठक पटना में समाप्त होगी. इसमें सभी संबंधित जिले के जनप्रतिनिधि (प्रभारी मंत्री, निवासी मंत्री, एमएलए, एमएलसी, जिला पर्षद अध्यक्ष और मेयर) और अधिकारी को मौजूद रहेंगे.इस समीक्षा बैठक में जो विभाग शामिल नहीं हो पायेंगे, उन्हें इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होने के लिए कहा गया है.
यात्रा का पूरा विवरण
7 फरवरी : सासाराम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीआरडीए सभाकक्ष में सासाराम, कैमूर, भोजपुर और बक्सर जिलों की समीक्षा. इसके बाद गया कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल व नवादा जिलों की समीक्षा.
8 फरवरी : भागलपुर में डीआरडीए सभागार में भागलपुर और बांका जिलाें की समीक्षा. इसके बाद पूर्णिया कलेक्ट्रेट के सभागार में पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों की समीक्षा बैठक.
9 फरवरी : पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद भवन में पटना जिलाें की समीक्षा. इसके बाद छपरा, गोपालगंज और सीवान जिलों की योजनाओं की समीक्षा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन