मकर संक्रांति : जदयू के भोज में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी, कहा- राजनीति में नहीं कोई पूर्ण विराम

Updated:
विज्ञापन
मकर संक्रांति : जदयू के भोज में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी, कहा- राजनीति में नहीं कोई पूर्ण विराम

पटना : बिहार में मकर संक्रांति के अवसर परआज जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की आेर से आयोजित दही-चूड़ा भोज में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के शामिल होने को लेकर सूबे में सियासी चर्चाएं तेज हो गयी है. जदयू द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में मकर संक्रांति के अवसर परआज जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की आेर से आयोजित दही-चूड़ा भोज में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के शामिल होने को लेकर सूबे में सियासी चर्चाएं तेज हो गयी है. जदयू द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष अशोक चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राजनीति में कोई पूर्ण विराम या शुरुआत नहीं होता है. भोज में शिरकत करने को लेकर उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि व्‍यक्तिगत संबंधकेकारण वे जदयू के भोज में शामिल हुए.

ये भी पढ़ें…राजनीति के बदले माहौल में जदयू का चूड़ा-दही भोज, 5 साल बाद भोज में शामिल हुए एनडीए के दिग्गज

उनके बयान के बाद सियासी गलियारों में कई तरह के कयास लगाये जाने लगे हैं. कहा जाने लगा है कि भले ही नीतीश कुमार और उनकी पार्टी महागठबंधन से अलग हो गयी है, लेकिन अशोक चौधरी का प्रेम अभी भी जदयू के लिए बना हुआ है. यह पहली बार नहीं है, जब इस तरह की कोई बात हुई हो. पटना विश्‍वविद्यालय के शताब्‍दी समारोह के दौरान भी मंच से नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी का नाम लिया था.

ये भी पढ़ें…दही-चूड़ा कासियासी भोज :एनडीएके भोज में शामिल हुए नीतीश,महागठबंधन का दरबार रहा सूना

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन