टीएन शेषण ने लालू को कहा था महान राष्ट्रभक्त, पर सरदार पटेल व राजाजी हैं उनके पसंदीदा नेता

नयी दिल्ली : पूर्व मुख्य चुनाव टीएन शेषण ओल्ड एज होम जाने को लेकर चर्चा में हैं. टीएन शेषण 90 के दशक में अपने आक्रामक चुनाव सुधार कार्यक्रम को लेकर चर्चा में आये थे और उस समय राजनीतिक वर्ग में उनके नाम का खौफ भी था. अपने चुनाव सुधार को टीएन शेषण ने बिहार और […]
नयी दिल्ली : पूर्व मुख्य चुनाव टीएन शेषण ओल्ड एज होम जाने को लेकर चर्चा में हैं. टीएन शेषण 90 के दशक में अपने आक्रामक चुनाव सुधार कार्यक्रम को लेकर चर्चा में आये थे और उस समय राजनीतिक वर्ग में उनके नाम का खौफ भी था. अपने चुनाव सुधार को टीएन शेषण ने बिहार और उत्तरप्रदेश में फोकस किया था. तब मीडिया में बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और टीएन शेषण के तनातनी के किस्से भी छपते थे और नुक्कड़ों पर लोग चाव से इस पर बात भी करते थे. आज लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में रांची के सेंट्रल जेल में हैं और टीएन शेषण ओल्ड एज होम में, लेकिन दोनों के दो-ढाई दशक पुराने रिश्तों पर एक बार फिर बात शुरू हो गयी है और लोग यादों के पुराने पन्ने पलट कर उन दिनों की चर्चा कर रहे हैं.
1990के दशक के पूर्वार्द्ध में जब टीएन शेषण चुनाव सुधार कर रहे थे तो लालू प्रसाद यादव उन दिनों परेशान थे, तब उन्होंने संकेत में आरोप लगाया था कि वे पिछड़ी जाति के हैं और इसी वजह से उन्हें दो ब्राह्मण परेशान कर रहे हैं. लालू प्रसाद यादव का इशारा तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव और मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषण की ओर था. 1995 में इंडिया टुडे को टीएन शेषण ने एक लंबा इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू में उनसे इस संबंध में सवाल पूछा गया कि लालू प्रसाद ने ऐसा कहा है, क्या कहेंगे आप? इस पर शेषण ने एक पंक्ति में सपाट जवाब दिया कि लालू प्रसाद यादव महान राष्ट्रभक्त हैं. लालू ने 1995 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कहा था किब्राह्मणवादी ताकतें हमें रोकने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन जनता दल दो तिहाई बहुमत से सरकार में आयेगी.
टीएन शेषण ने अपने इस इंटरव्यू में बताया था कि नरसिंह राव उनसे बैरियत का भाव रखते हैं.
शेषण ने यह भी कहा था कि वे त्यागी नहीं हैं और उन्होंने अपने पूरे जीवन में प्रतिशोध देखा है. शेषण से जब यह पूछा गया था कि उनके प्रिय नेता कौन हैं, तो उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल और राजा जी यानी चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का नाम लिया था. उन्होंने कहा था कि राजाजी अपने ज्ञान व विद्वता के कारण उन्हें पसंद हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




