बिहार में सर्दी का सितम जारी : भागलपुर में 4 डिग्री दर्ज हुआ तापमान, जानें...अन्य जिलों का हाल

पटना : बिहार के भागलपुर जिले में आज सबसे कम चार डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किये जाने के साथ ही मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के मौसम पूर्वानुमान में सुबह में धुंध और कोहरा के छाये रहने के बाद में आसमान साफ होने की संभावना व्यक्त की है. पटना स्थित मौसम विभाग के […]
पटना : बिहार के भागलपुर जिले में आज सबसे कम चार डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किये जाने के साथ ही मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के मौसम पूर्वानुमान में सुबह में धुंध और कोहरा के छाये रहने के बाद में आसमान साफ होने की संभावना व्यक्त की है. पटना स्थित मौसम विभाग के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में आज न्यूनतम तापमान क्रमश: 05.5, 07.1, 04.0 और 05.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में अधिकतम तापमान आज क्रमश: 17.6, 20.5, 17.0 और 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आज मुजफ्फरपुर, छपरा और सुपौल में सबसे अधिक ठंड महसूस की गयी. मौसम विभाग के अगले 24 घंटे के पूर्वानुमान के अनुसार पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में आमतौर पर सुबह में धुंध और कोहरा छाए रहने और बाद में आसमान साफ होने की संभावना व्यक्त की गयी है.
ये भी पढ़ें… पटना में कड़ाके की ठंड: 13 जनवरी तक बंद रहेंगे 8वीं कक्षा तक के स्कूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




