गिरिराज सिंह का ममता सरकार पर हमला, बोले- बंगाल को लूटने वालों का हिसाब होगा, तेजस्वी पर भी कसा तंज

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 09 Apr 2026 7:43 PM

विज्ञापन

गिरिराज सिंह की फाइल फोटो

Giriraj Singh On Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बंगाल को लूटने वालों का अब हिसाब होगा. केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी यादव पर भी तंज कसा.

विज्ञापन

Giriraj Singh On Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गरमाते ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हिसाब होगा’ वाले बयान को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने दावा किया कि इस बार बंगाल की जनता बीते 15 सालों का जवाब देगी.

’15 साल की लूट का अब हिसाब होगा’

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि टीएमसी ने पिछले डेढ़ दशक में बंगाल को ‘लूटा’ है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया है कि सबका साथ-सबका विकास होगा, लेकिन बंगाल को लूटने वालों का हिसाब भी होगा. उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि हालात बदलने वाले हैं और हर अन्याय का जवाब मिलेगा.

भवानीपुर सीट पर ममता को घेरा

ममता बनर्जी की पारंपरिक सीट भवानीपुर का जिक्र करते हुए गिरिराज सिंह ने बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत बड़ी संख्या में संदिग्ध मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जिससे अब ममता बनर्जी के लिए अपनी सीट बचाना भी मुश्किल हो सकता है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो अपनी सीट नहीं बचा सकतीं, वो बंगाल क्या बचाएंगी?.

अन्य राज्यों के चुनाव पर भी बयान

गिरिराज सिंह ने देश के अन्य राज्यों में हो रहे चुनावों को लेकर भी भविष्यवाणी की. उन्होंने असम में बीजेपी की वापसी का दावा किया. केरल और तमिलनाडु में भी बदलाव की लहर की बात कही. उनका कहना है कि इन राज्यों में इस बार परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं.

तेजस्वी यादव पर कसा तंज

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के उस बयान पर भी गिरिराज सिंह ने चुटकी ली, जिसमें उन्होंने सरकार पर सैलरी न मिलने का आरोप लगाया था. इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि जिसके पास इतनी संपत्ति हो, उसे पैसों की कमी हो गई है. इस पर भला कौन विश्वास करेगा?.

Also Read: नीतीश कुमार पहुंचे दिल्ली, बोले- कल मैं शपथ लूंगा और अब यहीं रहूंगा, बेटे निशांत पर क्या कहा?

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन