मुख्यमंत्री ने अपनी मां परमेश्वरी देवी की पुण्य तिथि पर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी माताजी की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पैतृक गॉव हरनौत के कल्याण बिगहा स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका जाकर माताजी परमेश्वरी देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने अपने पिता कविराज स्व रामलखन सिंह एवं अपनी धर्मपत्नी स्व मंजू सिन्हा के […]
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी माताजी की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पैतृक गॉव हरनौत के कल्याण बिगहा स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका जाकर माताजी परमेश्वरी देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने अपने पिता कविराज स्व रामलखन सिंह एवं अपनी धर्मपत्नी स्व मंजू सिन्हा के प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार, पुत्र श्री निशांत कुमार एवं निकट परिजनों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.
इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री शैलेश कुमार, विधायक वशिष्ठ सिंह, विधायक श्री जितेन्द्र कुमार विधायक श्री चन्द्रसेन, विधायक श्री रवि ज्योति, विधान पार्षद श्री रणवीर नंदन, विधान पार्षद संजय कुमार उर्फ गॉघीजी सहित अनेकों सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य व्यक्तियों तथा शुभचिंतकों के साथ साथ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अतीश चंद्रा, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष वर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी पटना, जिलाधिकारी नालंदा सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने भी स्व परमेश्वरी देवी, स्व राम लखन सिंह एवं स्व मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल्याणबिगहा स्थित अपने पुश्तैनी गॉव के देवी मंदिर में जाकर राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये पूजा-अर्चना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










