मकान, दुकान व गोदाम से उड़ायी 11 लाख की संपत्ति
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 May 2024 12:31 AM
पटना सिटी. चोरों के सक्रिय गिरोह ने बाइपास थाना क्षेत्र में स्थित एक गोदाम से लगभग दस लाख रुपये, खाजेकलां थाना क्षेत्र में स्थित मकान और मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक दुकान को निशाना बनाते हुए लगभग 11 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गये.
पटना सिटी. चोरों के सक्रिय गिरोह ने बाइपास थाना क्षेत्र में स्थित एक गोदाम से लगभग दस लाख रुपये, खाजेकलां थाना क्षेत्र में स्थित मकान और मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक दुकान को निशाना बनाते हुए लगभग 11 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गये. पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है. बाइपास थाना के मरचा गांव स्थित गोदाम में रखे 250 स्टेशनरी बाक्स चोरी हुआ है. गोदाम प्रबंधक बेली रोड निवासी संजय कुमार सिंह ने पुलिस को बताया है कि गोदाम के पीछे से रोशनी आ रही थी. वहां पर पहुंचे तो देखा कि गोदाम के छह रैक खाली हैं. जिसमें रखे 250 बॉक्स स्टेशनरी के गायब हैं. जिसकी अनुमानित कीमत दस लाख रुपये है. दूसरी ओर खाजेकलां थाना क्षेत्र के लोदी कटरा निवासी मिठाई दुकानदार विनय कुमार के घर शनिवार की देर रात चोरी हुई है. चोरों ने डिब्बे में रखे 12 हजार रुपये अन्य कीमती सामान चोरी किया है. जो एक लाख रुपये के आसपास हो सकती है. भागने के दौरान चोरों की दो जोड़ी चप्पल छूट गयी थी. पीड़ित की मानें तो घर में रखे पालतू कुत्ते ने एक चोर को काट लिया है. मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ स्थित सत्येंद्र कुमार की मिठाई दुकान में भी चोरी हुई. चोरों ने दुकान में आकर सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त करने के साथ उसे मोड़ दिया. इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित दुकानदार का कहना है कि चोरी गये सामान का मिलान किया जा रहा है. पुलिस को भी सूचना दी गयी है. पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










