ePaper

लालू का पलटवार, ट्वीट कर सीएम नीतीश पर दागे कई सवाल

Updated at : 29 Nov 2017 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
लालू का पलटवार, ट्वीट कर सीएम नीतीश पर दागे कई सवाल

पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को बिना नाम लिए ट्वीट के जरिये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार परजमकरहमलाबोला है. लालू यादव ने आज लगातार ट्वीट कर नीतीश कुमार पर कई सवाल दागे है. इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव का नाम लिए बिना पूछा देशभक्ति के आड़ में लोगों को […]

विज्ञापन

पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को बिना नाम लिए ट्वीट के जरिये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार परजमकरहमलाबोला है. लालू यादव ने आज लगातार ट्वीट कर नीतीश कुमार पर कई सवाल दागे है. इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव का नाम लिए बिना पूछा देशभक्ति के आड़ में लोगों को माल और मॉल की चिंता हैं तो उसके बाद लालू यादव कहां शांत रहने वाले थे. नीतीश के एक ट्वीट के बदले उन्होंने जवाब मेंपांच ट्वीट लगातार कर डाले.

लालू यादवनेअपनेएक ट्वीट में कहा कि बिहार में देश का एकलौता ऐसा स्वयं घोषित देशभक्त मुख्यमंत्री हैं जिसपर हत्या का जघन्य आरोप हैं. फिर लालू ने पूछा कि क्या देश के किसी और मुख्यमंत्री पर हत्या का मामला और उस मामले को छुपाने का सहस हैं. लालू यही नहीं रुके इसके बाद उन्होंने सवाल किया कि किस देशभक्त मुख्यमंत्री पर थेसिसि चोरी करने का आरोप लगा और ‘थीसिसि चोर’ मुख्यमंत्री यह बताए कि उन्होंने आखिर 20 हजार का जुर्माना नकद या चेक में दिया.

इसके बाद लालू नेएकअन्य ट्वीट किया. जिसमें भी लालू ने नीतीश पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधाऔर लिखा, क्या आप ‘पेट के दांत’ ठीक करने वाले किसी डेंटिस्ट को जानते हैं? बिहार में जनादेश का एक मर्डरर है, जिसके पेट में दांत है. उसने सभी नेताओं और पार्टियों को ही नहीं बल्कि करोड़ों गरीब-गुरबों को भी अपने विषदंत से काटा है.

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में लगातारजदयू और राजद की तरफ से एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कासिलसिला जारी है. बता दें कि इससे पहले बुधवार को ही नीतीश ने भी ट्वीट के जरिए लालू प्रसाद को उनकी बेनामी संपत्ति मामले में घेरने की कोशिश की थी. नीतीश कुमार ने बिना किसी का नाम लिए ट्वीट में लिखा था, ‘जान की चिंता, माल की चिंता. सबसे बड़ी देशभक्ति है.’

आमतौर पर ट्विटर से दूर रहने वाले नीतीश कुमार ने मंगलवार को भी लालू की सुरक्षा में कटौती को लेकर उपजे विवाद को लेकर भी ट्वीट करके लालू पर निशाना साधा था.जिसमेंउन्होंने लिखा था, राज्य सरकार द्वारा जेडप्लस औरएसएसजी की मिली हुई सुरक्षा के बावजूद केंद्र सरकार से एनएसजी और सीआरपीएफ के सैकड़ों सुरक्षा कर्मियों की उपलब्धता के जरिए लोगों पर रौब गांठने की मानसिकता, साहसी व्यक्तित्व का परिचायक हैं.

ये भी पढ़ें…राज्यसभा से इस्तीफा देंगे JDU नेता वीरेंद्र, कहा- नीतीश के नेतृत्व वाली पार्टी के सांसद बने रहना नहीं चाहते

ये भी पढ़ें… जदयू विधानमंडल की बैठक में बोले नीतीश, मैं 12 साल से मुख्यमंत्री, नहीं मिली जेड प्लस की सुरक्षा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन