ePaper

नवादा में किशोरी से किया था रेप, अब मिली यह कठोर सजा

Updated at : 25 Nov 2017 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
नवादा में किशोरी से किया था रेप, अब मिली यह कठोर सजा

नवादा : बिहार के नवादा जिले की एक अदालत ने वर्ष 2013 में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में आज एक आरोपी को दस साल सश्रम कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी. अतिरिक्त जिला न्यायाधीश :प्रथम: ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने इस मामले में विकेश कुमार उर्फ भालू को दोषी पाते हुए आज […]

विज्ञापन

नवादा : बिहार के नवादा जिले की एक अदालत ने वर्ष 2013 में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में आज एक आरोपी को दस साल सश्रम कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी. अतिरिक्त जिला न्यायाधीश :प्रथम: ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने इस मामले में विकेश कुमार उर्फ भालू को दोषी पाते हुए आज दस साल सश्रम कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी.

विकेश पर 19 जुलाई 2013 को पीड़िता को अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप था. इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने रजौली थाना में विकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. सजा के एलान के बाद पीड़िता के परिजन काफी खुश हैं. यह घटना 2013 में उस वक्त काफी चर्चा में आयी थी, जब मीडिया ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए खबर प्रकाशित की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन