ePaper

बिहार : क्लिनिक से युवती को उठाया, रेप नहीं कर पाया तो गोली मार किया हत्या

Updated at : 22 Nov 2017 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : क्लिनिक से युवती को उठाया, रेप नहीं कर पाया तो गोली मार किया हत्या

मसौढ़ी : थाना क्षेत्र के मलकाना स्थित एक निजी क्लिनिक में मंगलवार की शाम इलाज कराने आयी 18 वर्षीया युवती का चार बदमाशों ने अपहरण कर लिया और उसे किराये के एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. इस दौरान युवती द्वारा विरोध करने पर युवकों ने गोली मारकर उसकी हत्या […]

विज्ञापन
मसौढ़ी : थाना क्षेत्र के मलकाना स्थित एक निजी क्लिनिक में मंगलवार की शाम इलाज कराने आयी 18 वर्षीया युवती का चार बदमाशों ने अपहरण कर लिया और उसे किराये के एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया.
इस दौरान युवती द्वारा विरोध करने पर युवकों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और कमरे में बाहर से ताला जड़ भाग निकले. बाद में मौके पर पहुंची मृत युवती की बड़ी बहन ने ताला तोड़ा और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर लिया. पुलिस ने मौके से एक पैंट, जैकेट व एक मोबाइल भी बरामद किया है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक धनरूआ थाने के शहीद नगर (बरनी) निवासी मो महबूब शाह की पुत्री रोशन खातून अपनी बड़ी बहन गुलशन खातून और एक छोटी बहन के साथ मंगलवार की शाम मलकाना स्थित एक निजी क्लिनिक में अपने घाव का इलाज कराने आयी थी. गुलशन खातून ने बताया कि मैं पुर्जा कटाकर दवा लाने अंदर चली गयी थी. इसी बीच मलकाना के सूरज, राजा और सुनील समेत चार युवक मेरी बहन रोशन को क्लिनिक के बाहर से खींच कर मलकाना (वार्ड नंबर 6) स्थित किराये के मकान के एक कमरे में ले गये और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया.
इसका विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मार उसकी हत्या कर दी और कमरे में बाहर से ताला जड़ फरार हो गये. आशंकावश गुलशन पीछे से वहां पहुंची और उसने ताले को तोड़ जब कमरा खोला तो अपनी बहन को मृत पाया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया. पुलिस ने मौके से जिंस का एक पैंट, एक जैकेट व एक मोबाइल भी बरामद किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन