जांच एजेंसियों को पूछताछ करना है तो पटना आयें : राबड़ी

Updated:
विज्ञापन
जांच एजेंसियों को पूछताछ करना है तो पटना आयें : राबड़ी

पटना : बेनामी संपत्ति से जुड़े मामलों में कई समनों के बाद भी प्रवर्तन निदेशालय के सामने अब तक पेश नहीं हुईं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आज कहा कि उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसिंयों से डराया नहीं जा सकता है और वह इन एजेंसियों का चरित्र अच्छी तरह जानती हैं. राजद के खुले […]

विज्ञापन

पटना : बेनामी संपत्ति से जुड़े मामलों में कई समनों के बाद भी प्रवर्तन निदेशालय के सामने अब तक पेश नहीं हुईं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आज कहा कि उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसिंयों से डराया नहीं जा सकता है और वह इन एजेंसियों का चरित्र अच्छी तरह जानती हैं. राजद के खुले अधिवेशन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी ने कहा, चाहे वह ईडी हो या आयकर विभाग अथवा सीबीआई, मैं उनका तिरिया चरित्र जानती हूं. हमने क्या गलती की है? केंद्र को जवाब देना चाहिए और राज्य को भी जवाब देना चाहिए.

राबड़ीदेवी ने कहा, उन्हें चाहे जितने भी नोटिस हो, भेजने दीजिए. मैं डरने वाली नहीं हूं. यदि वे मुझसे पूछताछ करना चाहते हैं तो उन्हें पटना आना चाहिए और मुझसे पूछताछ करनी चाहिए. आयकर विभाग ने होटल के बदले जमीन संबंधी 1000 करोड रुपये मामले में राजद प्रमुख की पत्नी राबड़ी देवी और उनके बेटे तेजस्वी यादव तथा अन्य के खिलाफ कथित बेनामी संपत्ति जांच के सिलसिले में अगस्त में राबड़ी देवी एवं तेजस्वी से पूछताछ की थी. उसके पश्चात ईडी ने भी सक्रियता बढ़ा दी.

दिल्ली में पेश होने के लिए कई समन मिलने के बाद भी राबड़ी देवी ईडी के सामने अब तक पेश नहीं हुई हैं. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के बयान पर तीखी टिप्पणी की. उन्होंने कहा, भाजपा के लोग हाथ काट डालने के बारे में काफी कुछ कहे हैं. यदि उनमें साहस है तो अब उन्हें अपने शब्द को अमल में लाने दीजिए, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कई ऐसे लोग हैं जो सम्मानित नेता मोदी पर भी इस तरह की प्रतिक्रिया के लिए तैयार बैठे हैं. राय ने कल कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उठने वाले किसी हाथ या अंगुल को तोड़ या काट डाला जायेगा.

ये भी पढ़ें… लालू का एलान, अगले चुनाव में तेजस्वी होंगे सीएम पद के उम्मीदवार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन