जदयू के बागी नेता शरद यादव ने इस मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2017 4:34 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राज्यसभा के वरिष्ठ सदस्य शरद यादव ने कहा है कि केंद्र सरकार महत्वपूर्ण मुद्दों पर जवाबदेही से बचने के लिये संसद का शीतकालीन सत्र आहूत करने में देरी कर रही है. जदयू के बागी नेता यादव ने आज ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संसद का शीतकालीन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राज्यसभा के वरिष्ठ सदस्य शरद यादव ने कहा है कि केंद्र सरकार महत्वपूर्ण मुद्दों पर जवाबदेही से बचने के लिये संसद का शीतकालीन सत्र आहूत करने में देरी कर रही है. जदयू के बागी नेता यादव ने आज ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संसद का शीतकालीन सत्र आहूत करने से बच रही है.

उल्लेखनीय है कि विपक्षी दलों ने सरकार पर नवंबर का दूसरा सप्ताह बीत जाने के बाद भी अब तक शीतकालीन सत्र आहूत नहीं करने और इसे जानबूझ कर विलंबित करने का आरोप लगाया है. विपक्ष का आरोप है कि न सिर्फ गुजरात विधानसभा चुनाव के कारण इसमें देरी हो रही है बल्कि आगामी सत्र कम अवधि का भी होगा. इससे सरकार नोटबंदी और जीएसटी से अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान जैसे मुद्दों पर अपनी जवाबदेही से बच सकेगी.

शरद यादव ने कहा कि सरकार की कोशिश सत्र को देरी से आहूत करने की है, क्योंकि सरकार चाहती है कि ज्वलंत मुद्दे सदन पटल पर न उठाये जा सकें ताकि सरकार इन मामलों पर संसद में अपनी किरकिरी होने से बचा सके. उन्होंने कहा कि सरकार की यह कोशिश लोकतंत्र में गलत परंपरा की शुरुआत साबित होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन