ePaper

बिहार से कोलकाता जा रहे ब्रिटिश दंपती से दुर्व्यवहार मामले में दो बदमाश गिरफ्तार

Updated at : 07 Nov 2017 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार से कोलकाता जा रहे ब्रिटिश दंपती से दुर्व्यवहार मामले में  दो बदमाश गिरफ्तार

पटना :पटनाजिला पुलिस ने ब्रिटिश दंपती से दुर्व्यवहार और लूटने का प्रयास करनेवाले दो बदमाशों को पुलिस ने बीती रात दबोच लिया. पटना के एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि ब्रिटिश दंपती मैथ्यू और जेसी हरिद्वार से नौका विहार करते हुए कोलकाता जा रहे थे. इसी क्रम में जिला मुख्यालय से करीब 80 किमी दूर […]

विज्ञापन

पटना :पटनाजिला पुलिस ने ब्रिटिश दंपती से दुर्व्यवहार और लूटने का प्रयास करनेवाले दो बदमाशों को पुलिस ने बीती रात दबोच लिया. पटना के एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि ब्रिटिश दंपती मैथ्यू और जेसी हरिद्वार से नौका विहार करते हुए कोलकाता जा रहे थे. इसी क्रम में जिला मुख्यालय से करीब 80 किमी दूर स्थित पंडारक में विश्राम के लिए रूके थे. उसी समय दो स्थानीय लोग दो हथियारों और लाठी के लेकर उनके पास पहुंचे और मारपीट करते हुए उनका सामान लूटने की कोशिश की. ब्रिटिश दंपती द्वारा शोर मचाये जाने पर आसपास के लोगों के घटनास्थल पर पहुंचने के कारण दोनों बदमाश फरार हो गये.

एसएसपी ने बताया कि ब्रिटिश दंपती ने पंडारक थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दोनों बदमाशों को सोमवार की देर रात गंगा किनारे से गिरफ्तार कर लिया गया. वे गंगा नदी पर डेरा डाले हुए थे. पुलिस ने दो घंटे के भीतर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों बदमाशों पर स्पीडी ट्रायल चलाया जायेगा. साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए उचित कदम उठाये जायेंगे. कोलकाता की यात्रा पर रवाना होने से पूर्व मैथ्यू ने कहा कि दो हथियारों और लाठी के बल पर हमारे साथ दुर्व्यवहार किया. हमें लूटने की कोशिश की. हमने किसी तरह नदी पार कर पुलिस से मदद मांगी. स्कॉटलैंड से भारत दौरे पर आये ब्रिटिश दंपती ने 27 अक्टूबर को अपनी यात्रा शुरू की थी. मालूम हो कि अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश के आगरा में स्विस जोड़े के साथ भी मारपीट की घटना हुई थी.

क्लिक कर पढ़ें वह पूरा वाकया जो ब्रिटिश दंपती के साथ घटित हुआ था :

बिहार : पहले ली सेल्फी, डंडे पर गमछा रख बनाया बंदूक, फिर उचक्के तंबू ले हुए फरार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन