VIDEO वायरल, मुजफ्फरपुर में पंचायत के दौरान महिला से थूक चटवाने की सनसनीखेज घटना

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में इंसानीयत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है. जानकारी के मुताबिक पंचायत करने के दौरान गांव के दबंगों द्वारा एक महिला से जमीन पर थूक फेकवाकर चटवाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसे लेकर प्रशासन के हांथ-पांव […]
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में इंसानीयत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है. जानकारी के मुताबिक पंचायत करने के दौरान गांव के दबंगों द्वारा एक महिला से जमीन पर थूक फेकवाकर चटवाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसे लेकर प्रशासन के हांथ-पांव फूल गये हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक पंचायत के बीच महिला से जमीन पर थुकवाया जाता है और उसके बाद उसे चटवाया जाता है. घटना मीनापुर के पानापुर ओपी स्थित एक गांव की है पीड़िता ने थाने को दी गयी शिकायत में अरुण सिंह नाम के व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि अरुण सिंह ने उसके एक मकान पर जबरन कब्जा कर लिया. पीड़िता ने वह मकान अरुण सिंह को किराये पर दिया था. पीड़िता ने दबंग पर मकान खाली करने के नाम पर छह लाख रुपये का रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया गया है.
जानकारी के मुताबिक इसी मुद्दे पर जब पंचायत बैठी तो महिला से थूक चटवाने का घिनौना काम किया गया है. मामले में डीएसपी पूर्वी गौरव पांडेय ने कहा है कि मामले की गम्भीरता को देखते हुए वीडियो और पुरे कांड की छानबीन की जा रही है. उन्होंने बताया कि मामले की त्वरित जांच के लिए पानापुर ओपी को निर्देश दिया गया है और पुलिस गांव जाकर छानबीन शुरू कर चुकी है. एफआइआर के अनुसार अरुण सिंह ने मकान खाली करने के एवज में छह लाख रुपये की मांग की है. रविवार को इसी बात को लेकर पंचायत हो रही थी जहां यह कांड पेश आया. इस मामले में पुलिस काफी गंभीर है.
यह भी पढ़ें-
बिहार मिशन 2019 : राजद का हर विधानसभा क्षेत्र में होगा पार्टी का अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष पर फैसला आज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




