ePaper

बिहार : सत्ता का दुरुपयोग कर संपत्ति बनानेवालों की खैर नहीं : मोदी

Updated at : 06 Nov 2017 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : सत्ता का दुरुपयोग कर संपत्ति बनानेवालों की खैर नहीं : मोदी

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री ने अब बेनामी संपत्ति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का संकेत दिया है, जिससे कांग्रेस और राजद के नेताओं की बेचैनी ज्यादा बढ़ गयी है. केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान और नोटबंदी की सफलता का संदेश जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा […]

विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री ने अब बेनामी संपत्ति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का संकेत दिया है, जिससे कांग्रेस और राजद के नेताओं की बेचैनी ज्यादा बढ़ गयी है.
केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान और नोटबंदी की सफलता का संदेश जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा 8 नवंबर को कालाधन विरोधी दिवस मनाने जा रही है. बेनामी संपत्ति जब्त करने का सिलसिला तेज होनेवाला है. सत्ता का दुरुपयोग कर संपत्ति बनाने वालों को परिणाम तो भुगतना ही पड़ेगा.
श्री मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि नोटबंदी वाले वित्तीय वर्ष 2016–17 के दौरान आयकर विभाग ने पिछले साल की तुलना में 40 फीसदी अधिक कालाधन बरामद किया और आयकर सर्वेक्षण में तीन गुना वृद्धि हुई.
एक साल में 13,736 करोड़ रुपये बरामद हुए. यह धन गरीबों के काम आयेगा. नोटबंदी को जन समर्थन मिला, लेकिन इसके फायदे लालू प्रसाद की समझ में नहीं आया. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि बागबानी और कृषि उत्पाद के सुरक्षित भंडारण के अभाव में हर साल लगभग 13,300 करोड़ रुपये की सब्जियां और फल बर्बाद होती है.
अटल जी के जन्मदिन पर भाजपा हर जिले में करेगी खेल का आयोजन : पटना. भाजपा प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी की बैठक रविवार को प्रदेश संयोजक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रत्येक जिले में खेल का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में सोनू शर्मा, पंकज क्रांतिकारी, श्याम कुमार निगम, दिलीप कुमार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन