ePaper

सिमरिया हादसा : लालू-तेजस्वी ने नीतीश सरकार को ठहराया जिम्मेवार

Updated at : 04 Nov 2017 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
सिमरिया हादसा : लालू-तेजस्वी ने नीतीश सरकार को ठहराया जिम्मेवार

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पूर्व व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार में बेगूसराय जिला के सिमरिया घाट पर शनिवार को हुई भगदड़ में मौत पर शोक व्यक्त किया. तेजस्वी यादव ने कहा कि इस हादसे के लिए सरकार जिम्मेवार है. तेजस्‍वी ने हादसे को लेकर ट्वीट किया है […]

विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पूर्व व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार में बेगूसराय जिला के सिमरिया घाट पर शनिवार को हुई भगदड़ में मौत पर शोक व्यक्त किया. तेजस्वी यादव ने कहा कि इस हादसे के लिए सरकार जिम्मेवार है. तेजस्‍वी ने हादसे को लेकर ट्वीट किया है और कहा है कि भगदड़ कांड में अगर प्रशासनिक चूक हुई है तो इसकी सही से जांच होनी चाहिए. इधर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने भी हादसे पर शोक प्रकट किया.

लालू यादव ने इसको लेकर ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि सरकार को भीड़ प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए था. मुख्य प्रवक्ता सह विधायक शक्ति सिंह यादव, भाई अरुण कुमार, ई अशोक कुमार यादव, रणविजय साहू, प्रमोद कुमार सिन्हा सहित अन्य राजद नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है.

भगदड़ में तीन महिलाओं की मौत, छह अन्य घायल
बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले के बरौनी थाना अंतर्गत सिमरिया घाट के समीप कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा नदी में स्नान के लिए गयीं तीन वृद्ध महिलाओं की आज सुबह हुई भगदड़ में मौत हो गयी और छह अन्य लोग घायल हो गये. प्रशासन का कहना है कि रास्ता संकरा होने के कारण दम घुटने से उनकी मौत हुई. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भगदड़ के कारण यह हादसा हुआ, जबकि अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) संजीव कुमार सिंघल का कहना है कि उन्हें जो सूचना प्राप्त हुई है उसके मुताबिक इन महिलाओं की मौत दम घुटने के कारण हुई.

बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार इन महिलाओं की मौत के पीछे भगदड़ को कारण मानने से इनकार कर रहे हैं. इस संबंध में सवाल पूछे जाने पर सिंघल ने कहा कि वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचेंगे. इस हादसे में मरने वालों में सीतामढी जिला निवासी त्रिवेणी देवी (70), दरभंगा निवासी सकुती देवी (72) और नालंदा जिला निवासी कंचन देवी (75) शामिल हैं. हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज कल्पास मेला परिसर में लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों में किया गया.

हादसे पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नीतीश कुमार ने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताया और इस हादसे में मृत लोगों के परिजन के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करने के साथ दुख की इस घड़ी में मृतकों के शोक संतप्त परिजन को धैर्य देने की ईश्वर से प्रार्थना की है. मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया है. उन्होंने हादसे में घायलों का नि:शुल्क और समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है. साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन एवं पुलिस को सिमरिया घाट की व्यवस्था को कड़ी निगरानी में चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. सिमरिया कुंभ सेवा समिति ने भी मृतकों के आश्रितों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन