JDU ने जहरीली शराब कांड के आरोपी को पार्टी से निकाला, तेजस्वी ने तस्वीर शेयर कर नीतीश पर किया हमला

Updated:
विज्ञापन
JDU ने जहरीली शराब कांड के आरोपी को पार्टी से निकाला, तेजस्वी ने तस्वीर शेयर कर नीतीश पर किया हमला

पटना : बिहार में इन दिनों रोहतास में हुए जहरीली शराब कांड की राजनीतिक तपिश चारों ओर दिख रही है. खासकर जदयू की विरोधी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर बने हुए हैं. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर जहरीली शराब कांड के आरोपी और जदयू के नेता राकेश कुमार की […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में इन दिनों रोहतास में हुए जहरीली शराब कांड की राजनीतिक तपिश चारों ओर दिख रही है. खासकर जदयू की विरोधी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर बने हुए हैं. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर जहरीली शराब कांड के आरोपी और जदयू के नेता राकेश कुमार की नीतीश कुमार के साथ ली गयी सेल्फी को ट्वीटर पर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री पर तंज कसा है. उधर, मामला सामने आने के बाद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि राकेश कुमार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. रोहतास में हुए जहरीली शराब कांड ने बिहार में शराबबंदी कानून पर सवालिया निशान लगाते हुए सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों को भी कटघरे में खड़ा कर दिया था. 5 लोगों की मौत ने पुलिस-प्रशासन के साथ सरकार की लापरवाही को उजागर कर दिया था.

अभी यह मसला चल रही रहा है कि सोशल मीडिया में शराब माफिया और जहीरीली शराब कांड के एक आरोपी की तस्वीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ वायरल हो गयी. खासकर इस तस्वीर को ज्यादा से ज्यादा तेजस्वी यादव शेयर कर रहे हैं. तस्वीर में दिख रहा आरोपी आरा में हुए बहुचर्चित जहरीली शराब कांड का आरोपी राकेश कुमार है, जो मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेते दिख रहा है. रोहतास में कांड होने के बाद इस तस्वीर को लेकर चर्चा शुरू हो गयी, बिहार के सीएम नीतीश के साथ आरा के जहरीली शराब कांड के तीस मौतों का गुनाहगार दिखा तो बवाल शुरू हो गया. जिसके बाद जदयू ने राकेश कुमार को निलंबित कर दिया है. वहीं दूसरी ओर इस तस्वीर को लेकर बिहार में राजनीति तेज हो गयी है.

गौरतलब हो कि पांच साल पहले दिसंबर 2012 में आरा के बहुचर्चित जहरीली शराब कांड के कारण 3 दिनों में 30 से अधिक लोगों की मौत हुई थी. मृतकों में दलित महादलित समुदाय के अधिकांश लोग शामिल थे. जहरीली शराब कांड को लेकर आरा जिला के नवादा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी और ताबड़तोड़ छापेमारी कर हजारों पांच नकली देशी शराब बरामद किया गया था. जब्त देसी शराब की जांच पटना के फॉरेंसिक लैब में करायी गयी थी. फॉरेंसिक जांच में शराब में मिथाइल अल्कोहल की पुष्टि हुई थी जो कि काफी जानलेवा होती है. पुलिस ने इस मामले में कई लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया था. शराब कारोबारी संजय सिंह, राकेश सिंह, मंटू सिंह, पप्पू चौधरी, सनोज यादव, संजय बहादुर, मनोज यादव सरीखे कई लोग इस मामले में चार्ज शीटेड किये गये थे. जहरीली शराब कांड के चार्जशीटेड अभियुक्त राकेश सिंह की तस्वीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ वायरल हुई तो एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गरम हो गया.

यह भी पढ़ें-
बिहार महादलित विकास मिशन में बड़े घोटाले से जुड़ी 15 बड़ी बातें, जानकर हो जायेंगे हैरान

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन