बिहार : बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ संघ करेगा जागरूक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ बिहार राज्य न्यायमित्र संघ जनजागरण अभियान चलायेगा. रविवार को संघ ने बैठक कर सर्वसम्मति से इस आशय का प्रस्ताव पारित किया. संघ के अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर सभी न्यायमित्र अपने-अपने पंचायतों में बाल विवाह और दहेज प्रथा […]
विज्ञापन
पटना : बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ बिहार राज्य न्यायमित्र संघ जनजागरण अभियान चलायेगा. रविवार को संघ ने बैठक कर सर्वसम्मति से इस आशय का प्रस्ताव पारित किया. संघ के अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर सभी न्यायमित्र अपने-अपने पंचायतों में बाल विवाह और दहेज प्रथा उन्मूलन के लिए लोगों के बीच जागरूकता फैलायेंगे.
यह एक सामाजिक कुरीति है जिसके बारे में न्यायमित्रों द्वारा लोगों को बताया जायेगा. बैठक में राजीव कुमार राजू, राज कुमार दास, मुकेश मिश्रा, विशाल कुमार दीपक, रवि प्रकाश द्विवेदी, मनोज पासवान, रवींद्र प्रसाद सिंह, रवि प्रकाश, दिनेश प्रसाद, कंचन पांडेय, शकील अहमद, मुकेश कुमार, मिथिलेश झा, नंदू सिंह, निर्मल कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










