ePaper

भाकपा कन्हैया को अगले लोकसभा चुनाव में बिहार से उम्मीदवार बनाने पर कर रही है विचार : सत्यनारायण

Updated at : 29 Oct 2017 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
भाकपा कन्हैया को अगले लोकसभा चुनाव में बिहार से उम्मीदवार बनाने पर कर रही है विचार : सत्यनारायण

पटना : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने आज कहा कि पार्टी वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में युवा नेता और जेएनयू छात्र संगठन के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को बेगूसराय सहित बिहार के किसी संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है. भाकपा के राष्ट्रीय सचिव […]

विज्ञापन

पटना : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने आज कहा कि पार्टी वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में युवा नेता और जेएनयू छात्र संगठन के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को बेगूसराय सहित बिहार के किसी संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है.

भाकपा के राष्ट्रीय सचिव के नारायण के साथ आज यहां संवाददाताओं को संबोधित करते सिंह ने कहा कि पार्टी कन्हैया को अगले लोकसभा चुनाव में बेगूसराय सहित बिहार के किसी भी संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है. यह पूछे जाने पर क्या कन्हैया इसके लिए राजी और उनसे इस संबंध में बात हुई है, सिंह ने हामी भरते हुए कहा कि वह इसके लिए तैयार हैं.

उल्लेखनीय है कि कन्हैया बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड के बीहट पंचायत के निवासी हैं. सत्यनारायण ने बताया कि कन्हैया हाल ही में बेगूसराय आए हुए थे और उन्होंने वहां के कई इलाकों का दौरा भी किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन