पटना : सीएम आवास पर सबने खाया खरना का प्रसाद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Oct 2017 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर छठ पूजा के खरना का प्रसाद सबने खाया. राज्यपाल सत्यपाल मलिक, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन प्रसाद उर्फ ललन सिंह, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत, परिवहन मंत्री संतोष निराला और पीएचइडी मंत्री विनोद नारायण झा समेत सरकार […]
विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर छठ पूजा के खरना का प्रसाद सबने खाया. राज्यपाल सत्यपाल मलिक, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन प्रसाद उर्फ ललन सिंह, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत, परिवहन मंत्री संतोष निराला और पीएचइडी मंत्री विनोद नारायण झा समेत सरकार के अन्य मंत्रियों ने 1, अणे मार्ग पर खरना का प्रसाद खाया. लोक आस्था के महापर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त बिहारवासियों को शुभकामनाएं दी.
मुख्यमंत्री आवास पहुंच कर प्रसाद पानेवालों में शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, पशु व मत्स्य संसाधन मंत्री पशुपति कुमार पारस, गन्ना उद्योग मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद, जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राज्य सूचना आयुक्त अरुण कुमार वर्मा युवा जदयू के प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह सेतु, अनेक विधायक, विधान पार्षद तथा सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




