CBI के सामने पेश हुए लालू, सात घंटे तक चली पूछताछ

नयी दिल्ली : सीबीआई ने 2006 में आईआरसीटीसी के दो होटलों की देखरेख का जिम्मा एक निजी कंपनी को सौंपे जाने में कथित भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव से आज करीब सात घंटे तक पूछताछ की. सीबीआई सूत्रों के बताया कि लालू पूर्वाह्न 11 बजे पहुंचे और उन्हें सीधे जांच […]
नयी दिल्ली : सीबीआई ने 2006 में आईआरसीटीसी के दो होटलों की देखरेख का जिम्मा एक निजी कंपनी को सौंपे जाने में कथित भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव से आज करीब सात घंटे तक पूछताछ की. सीबीआई सूत्रों के बताया कि लालू पूर्वाह्न 11 बजे पहुंचे और उन्हें सीधे जांच दल के पास ले जाया गया. उन्होंने बताया कि लालू के साथ उनकी बेटी मीसा भी थीं जिन्हें एजेंसी मुख्यालय की लॉबी में इंतजार करने को कहा गया. सात घंटे की पूछताछ में लालू से अनुबंध, कंपनी के जमीन समझौते , प्रेम चंद गुप्ता से संबंध, लाभार्थी कंपनी के मालिकों से संबंध के बारे में प्रश्न पूछे गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




