त्योहार स्पेशल : हावड़ा-सहरसा के बीच दो जोड़ी ट्रेनें
Updated at : 26 Sep 2017 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : त्योहार के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने हावड़ा-सहरसा के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि तीन दिन रामपुर हाट-साहेबगंज-भागलपुर-मुंगेर के रास्ते ट्रेन संख्या 03007/03008 हावड़ा-सहरसा स्पेशल ट्रेन और तीन दिन रामपुर हाट-मालदा-कटिहार-मानसी के रास्ते ट्रेन संख्या […]
विज्ञापन
पटना : त्योहार के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने हावड़ा-सहरसा के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि तीन दिन रामपुर हाट-साहेबगंज-भागलपुर-मुंगेर के रास्ते ट्रेन संख्या 03007/03008 हावड़ा-सहरसा स्पेशल ट्रेन और तीन दिन रामपुर हाट-मालदा-कटिहार-मानसी के रास्ते ट्रेन संख्या 03163/03164 हावड़ा-सहरसा-हावड़ा स्पेशल ट्रेन चलेगी.
03007/03008 हावड़ा-सहरसा-हावड़ा स्पेशल ट्रेन : ट्रेन संख्या 03007 हावड़ा-सहरसा स्पेशल ट्रेन हावड़ा से सोमवार से चार अक्तूबर तक सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को रात्रि 9:55 बजे खुलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 03008 सहरसा-हावड़ा स्पेशल ट्रेन सहरसा से मंगलवार से पांच अक्तूबर तक सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को दोपहर 2:00 बजे खुलेगी.
03163/03164 हावड़ा-सहरसा-हावड़ा स्पेशल ट्रेन : ट्रेन संख्या 03163 हावड़ा-सहरसा स्पेशल ट्रेन हावड़ा से मंगलवार से पांच अक्तूबर तक सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को रात्रि 11:30 बजे खुलेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 03164 सहरसा-हावड़ा स्पेशल ट्रेन सहरसा से 27 सितंबर से छह अक्तूबर तक सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार व रविवार को दिन 2:10 बजे खुलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




