बिहार : कोटा-पटना एक्स लगातार रद्द, बढ़ी यात्रियों की परेशानी
Updated at : 25 Sep 2017 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना-कोटा-पटना के बीच संचालित सुपर फास्ट एक्सप्रेस के घंटों विलंब से आने के कारण इसे बार-बार रिशेड्यूल करना पड़ रहा है. स्थिति यह है कि कोटा-पटना एक्सप्रेस 18 से 30 घंटे विलंब से जंक्शन पहुंच रही है. इससे पिछले एक माह से पटना-कोटा-पटना आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. ट्रेन […]
विज्ञापन
पटना : पटना-कोटा-पटना के बीच संचालित सुपर फास्ट एक्सप्रेस के घंटों विलंब से आने के कारण इसे बार-बार रिशेड्यूल करना पड़ रहा है. स्थिति यह है कि कोटा-पटना एक्सप्रेस 18 से 30 घंटे विलंब से जंक्शन पहुंच रही है. इससे पिछले एक माह से पटना-कोटा-पटना आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. ट्रेन ससमय चले, इसको लेकर रेलवे ने ट्रेनें भी रद्द की है. इसके बावजूद पटना-कोटा-पटना एक्सप्रेस की ससमय परिचालन सुनिश्चित नहीं हो पा रहा है.
शनिवार व रविवार को कोटा से खुलने वाली यह ट्रेन रद्द कर दी गयी थी. शुक्रवार 22 सितंबर को कोटा से खुलने वाली ट्रेन रविवार की शाम तक जंकशन नहीं पहुंची थी. वहीं, 22 सितंबर को जंक्शन से खुलने वाली पटना-कोटा एक्सप्रेस रद्द की गयी थी. रविवार को पटना-कोटा एक्सप्रेस को रिशेड्यूल किया गया. इसे 11:50 बजे के बदले साढ़े तीन बजे रवाना किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




