बिहार : पूर्व डीजीपी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, हजारों की संपत्ति लेकर हुए फरार

Updated at : 19 Sep 2017 3:06 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : पूर्व डीजीपी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, हजारों की संपत्ति लेकर हुए फरार

पटना : बिहार की राजधानी पटना में चोरों ने इस बार पुलिस को चुनौती देते हुए पूर्व डीजीपीकेघर को निशाना बनाया है. रविवार देर रात चोरों ने ग्रील काटकर पूर्व डीजीपी के घर से हजारों की संपत्ति चुरा ली और फरार हो गये. चोरी की ये घटना पाटलीपुत्रा थाना क्षेत्र के नेहरू नगर इलाके की […]

विज्ञापन

पटना : बिहार की राजधानी पटना में चोरों ने इस बार पुलिस को चुनौती देते हुए पूर्व डीजीपीकेघर को निशाना बनाया है. रविवार देर रात चोरों ने ग्रील काटकर पूर्व डीजीपी के घर से हजारों की संपत्ति चुरा ली और फरार हो गये. चोरी की ये घटना पाटलीपुत्रा थाना क्षेत्र के नेहरू नगर इलाके की है. बिहार के पूर्व डीजीपी शिवचंद्र झाका मकान इसी मुहल्ले में है. चोरी की इस वारदात की सूचना पूर्व डीजीपी शिवचंद्र झा ने स्थानीय पुलिस को दी. चोरी की इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में सनसनी फैल गयी है.

जानकारी के मुताबिक रविवारदेररात पूर्व डीजीपी के घर का ग्रील काटकर चोर घुस गये और पॉकेट में रखें 10 हजार एवं अलग रखेतीन हजार रुपये चुरा करमौके से फरार हो गये. चोरों ने इस दौरान एक सुटकेस भी चुरा लिया जिसमें जरूरी के कागजात थे. डीएसपी विधि-व्यवस्था मौके वारदात पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गये हैं. पुलिस अगल-बगल के सीसी टीवी फुटेज खंगाल रहीं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन