ईडी की याचिका पर अदालत ने मांगा मीसा भारती के CA से जवाब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2017 6:56 PM
नयी दिल्ली : दिल्ली हाइकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर एक चार्टर्ड एकाउंटेंट से जवाब मांगा है, जो धनशोधन के मामले में आरोपित हैं और राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पुत्री मीसा भारती से कथित तौर पर उनके संपर्क हैं. ईडी ने सीए की जमानत रद्द करने का अनुरोध किया है.न्यायमूर्ति एके पाठक […]
नयी दिल्ली : दिल्ली हाइकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर एक चार्टर्ड एकाउंटेंट से जवाब मांगा है, जो धनशोधन के मामले में आरोपित हैं और राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पुत्री मीसा भारती से कथित तौर पर उनके संपर्क हैं. ईडी ने सीए की जमानत रद्द करने का अनुरोध किया है.न्यायमूर्ति एके पाठक ने सीए राजेश अग्रवाल को नोटिस जारी किया. ईडी ने सुनवाई अदालत द्वारा सीए को जमानत दिये जाने के फैसले को रद्द करने का अनुरोध करते हुए आरोप लगाया है कि वह धनशोधन से जुड़े कई मामलों में कथित तौर पर शामिल हैं.
ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल संजय जैन ने दलील दी कि अग्रवाल कई अन्य लोगों के लिए भी धनशोधन कर रहे हैं.उन्होंने अदालत से यह भी कहा कि ईडी मीसा भारती की कथित भूमिका के संबंध में भ्रष्टाचार के एक अलग मामले की जांच कर रहा है और संदेह है कि उनसे अग्रवाल के संपर्क हैं.
यह भी पढ़ें : राजद ने किया नोटिस मिलने से इनकार, CM नीतीश के दोस्त ने भिजवाया था नोटिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










