ePaper

VIDEO : सृजन घोटाला मामले में राबड़ी का सरकार पर बड़ा आरोप, कहा-आरोपितों को जहर देकर मारा जा रहा है

Updated at : 24 Aug 2017 3:02 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : सृजन घोटाला मामले में राबड़ी का सरकार पर बड़ा आरोप, कहा-आरोपितों को जहर देकर मारा जा रहा है

पटना : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान पार्षद राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है. राबड़ी देवी ने विधान परिषद पोर्टिको में मीडिया से बातचीत में नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सृजन घोटाला मामले में लगातार आरोपित मर रहे हैं. राबड़ी ने कहा कि हमें शंका है […]

विज्ञापन

पटना : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान पार्षद राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है. राबड़ी देवी ने विधान परिषद पोर्टिको में मीडिया से बातचीत में नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सृजन घोटाला मामले में लगातार आरोपित मर रहे हैं. राबड़ी ने कहा कि हमें शंका है कि कई लोगों को नीतीश सरकार जहर देकर मार रही है. इससे पूर्व राबड़ी देवी ने राजद के विधान पार्षदों के साथ मिलकर सरकार के विरोध में नारेबाजी की और प्रदर्शन किया. सृजन घोटाले में गुरुवार को हुए एक आरोपी की मौत पर भी सवाल खड़े किये.

https://www.youtube.com/watch?v=2YA6AV9olyk

राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में सृजन घोटाला मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले से भी बड़ा है और यह व्यापम घोटाले की ही तरह है. राबड़ी ने कहा कि जब से सृजन घोटाले का मामला प्रकाश में आया है पिछले कई सालों में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. घोटाले पर पर्दा डालने के लिए एक के बाद एक लोगों की मौत हो रही है और साक्ष्य को मिटाया जा रहा है. राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार सरकार तत्काल जांच पर रोक लगाए और यथाशीघ्र पूरे मामले की जांच सीबीआई से करायी जाये. साथ ही इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग सुप्रीम कोर्ट करे. राबड़ी ने कहा कि पिछले कई सालों में छह लोगों की मौत हो चुकी है और सरकार हाथ पर हाथ धरकर बैठी है.

https://www.youtube.com/watch?v=HyA-9bujjwk

यह भी पढ़ें-
सृजन घोटाला मामले में CBI जांच को मिली मंजूरी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन