....जब कैटरिंग स्टाफ की हड़ताल से जंकशन पर 45 मिनट रुकी राजधानी एक्सप्रेस
Updated at : 22 Aug 2017 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राजधानी एक्सप्रेस सोमवार को राजेंद्र नगर टर्मिनल से निर्धारित समय पर खुली, लेकिन जंकशन आ कर रुक गयी. ऐसा कैटरिंग स्टाफ की हड़ताल के कारण हुआ. इससे ट्रेन में खाना परोसनेवाले लोगों की कमी हो गयी. इसकी सूचना आइआरसीटीसी के अधिकारियों को दी गयी, तो आनन-फानन में कैटरिंग स्टाफ की वैकल्पिक व्यवस्था की […]
विज्ञापन
पटना : राजधानी एक्सप्रेस सोमवार को राजेंद्र नगर टर्मिनल से निर्धारित समय पर खुली, लेकिन जंकशन आ कर रुक गयी. ऐसा कैटरिंग स्टाफ की हड़ताल के कारण हुआ. इससे ट्रेन में खाना परोसनेवाले लोगों की कमी हो गयी. इसकी सूचना आइआरसीटीसी के अधिकारियों को दी गयी, तो आनन-फानन में कैटरिंग स्टाफ की वैकल्पिक व्यवस्था की जाने लगी.
इस दौरान 8:10 बजे तक राजधानी एक्सप्रेस जंकशन पर रुकी रही. हंगामा को रोकने के लिए आरपीएफ की टीम को प्लेटफॉर्म पर तैनात कर दिया गया था. हालांकि 45 मिनट ट्रेन रुकने के बावजूद हंगामा नहीं हुआ. कैटरिंग स्टाफ का आरोप था कि लंबे समय से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है. वेतन वृद्ध भी नहीं हुई है. वैकल्पिक व्यवस्था के बाद ट्रेन जंकशन से रवाना हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




