शरद यादव और अली अनवर पर कार्रवाई बिल्कुल सही, जदयू प्रवक्ता ने फैसले का किया स्वागत

Published at :12 Aug 2017 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
शरद यादव और अली अनवर पर कार्रवाई बिल्कुल सही, जदयू प्रवक्ता ने फैसले का किया स्वागत

पटना : बिहार में सत्ताधारी दल जदयू के अंदरखाने मची सियासी उठा पटक के बीच राज्यसभा सांसद शरद यादव और अली अनवर पर कार्रवाई की गयी है. कार्रवाई के बाद जदयू के प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने सांसद शरद यादव और अली अनवर अंसारी पर पार्टी की ओर से की गयी कार्रवाई सही […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में सत्ताधारी दल जदयू के अंदरखाने मची सियासी उठा पटक के बीच राज्यसभा सांसद शरद यादव और अली अनवर पर कार्रवाई की गयी है. कार्रवाई के बाद जदयू के प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने सांसद शरद यादव और अली अनवर अंसारी पर पार्टी की ओर से की गयी कार्रवाई सही ठहराया है. उन्होंने कहा कि पार्टी के फैसले का विरोध करने वाले चाहे वे कोई भी हों, पार्टी उन पर कार्रवाई कर सकती है और कर रही है.

सांसद शरद यादव को जहां राज्यसभा में पार्टी के नेता पद से हटा दिया गया है, वहीं सांसद अली अनवर को संसदीय बोर्ड से हटा दिया गया है. दोनों नेता पार्टी के फैसले का विरोध कर रहे हैं और विरोधी काम कर रहे हैं. नीरज कुमार ने कहा कि अली अनवर भाजपा के साथ जाने के सवाल पर बोल रहे हैं, लेकिन वे आज जिस राज्यसभा के सदस्य हैं, वह भाजपा के समर्थन के कारण ही हो सका है. उन्हें भाजपा के समर्थन पर राज्यसभा की सदस्यता उन्हें मंजूर है, लेकिन पार्टी का फैसला मंजूर नहीं है. शरद यादव पर भी कार्रवाई स्वाभाविक है. वे बिहार से राज्यसभा के सांसद हैं. वे पार्टी के निर्णय पर सवाल उठा रहे हैं, जो सही नहीं है. पार्टी उन्हें शरद ऋतु के साथ-साथ ग्रीष्म ऋतु का भी एहसास करायेगी.

यह भी पढ़ें-

शरद यादव को जदयू ने राज्यसभा में नेता पद से हटाया, वेंकैया को सौंपी चिट्ठी, आरसीपी नये नेता

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन