ePaper

लाठी से लैपटॉप तक, तेजस्वी यादव ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

Updated at : 08 Aug 2017 2:23 PM (IST)
विज्ञापन
लाठी से लैपटॉप तक, तेजस्वी यादव ने किया सोशल मीडिया पर  पोस्ट

पटना : बिहार में आज से जनादेश अपमान यात्रा की शुरुआत करने वाले तेजस्वी यादव के बारे में पार्टी के फेसबुक पेज पर लाठी से लैपटॉप शीर्षक से एक लेख पोस्ट किया गया है. इसे तेजस्वी यादव ने अपने वॉल पर पोस्ट किया है. राजद के पेज पर जो लिखा गया है, उसके मुताबिक, राजद […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में आज से जनादेश अपमान यात्रा की शुरुआत करने वाले तेजस्वी यादव के बारे में पार्टी के फेसबुक पेज पर लाठी से लैपटॉप शीर्षक से एक लेख पोस्ट किया गया है. इसे तेजस्वी यादव ने अपने वॉल पर पोस्ट किया है. राजद के पेज पर जो लिखा गया है, उसके मुताबिक, राजद के कार्यकर्ताओं को लाठी पकड़नी और चलानी पहले से आती है अब तेजस्वी यादव ने बदलते दौर के साथ उनके हाथों में लाठी के साथ लैपटॉप भी पकड़ा दिया. तेजस्वी यादव की साफ सुधरी स्वच्छ छवि और मॉडर्न राजनीति के साथ-साथ विचारधारा से गहरा जूड़ा होने के नाते वह नीतीश कुमार और बीजेपी के लिए सिरदर्द बने हुए है. बिहार के युवा तेजस्वी यादव से खुद को अच्छे से कनेक्ट कर पा रहे है. तेजस्वी की कार्यशैली हर जाति-धर्म के युवाओं को उनके साथ जोड़ रही है.

जो युवा सामाजिक, राजनीतिक रूप से जागरूक है वे सभी किसी न किसी रूप में ख़ुद को तेजस्वी यादव से जोड़ना चाहते है, क्योंकि तेजस्वी के सुनहरे भविष्य के साथ उनका भी भविष्य जुड़ा होगा. वैसे भी बिहार की राजनीति में एक दशक में बड़ा राजनैतिक वैक्यूम होगा और तब तक तेजस्वी ब्राण्ड बन चुके होंगे. अभी तेजस्वी के क़द का बिहार में कोई युवा नहीं है. तेजस्वी को युवाओं तो युवाओं को तेजस्वी से जुड़ने की ललक है. तेजस्वी की रणनीतिक टीम इस दिशा में गंभीर रूप से प्रयासरत भी है. आने वाले समय में एक अलग राजनीति देखने को मिलेगी. जो भी हो बिहार के युवाओं को फायदा ही होगा और नये दौर की राजनीति को भी.

यह भी पढ़ें-
जनादेश अपमान यात्रा : राबड़ी-लालू से आशीर्वाद लेकर तेजस्वी हुए रवाना, सीएम नीतीश से मांगे कई प्रश्नों के जवाब

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन