रक्षाबंधन : तेजस्वी और तेज प्रताप को बहन अनुष्का ने बांधी राखी

पटना : रक्षाबंधन के अवसर पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्षव पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादवने बहन अनुष्का राव से राखी बंधवाई. राजद सुप्रीमो के दोनों पुत्रोंने लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर […]
पटना : रक्षाबंधन के अवसर पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्षव पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादवने बहन अनुष्का राव से राखी बंधवाई. राजद सुप्रीमो के दोनों पुत्रोंने लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर बहन के साथ तस्वीरभी शेयर की है.
रक्षाबंधन के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें। pic.twitter.com/QvmqztucBx
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 7, 2017
इन तस्वीरों में बहन अनुष्का राव ने अपने दोनों भाइयों तेजस्वी और तेज प्रताप को राखी बांध रही है. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी मौजूद है. बताया जाता है कि बीते साल रक्षाबंधन की तुलना में इस साल लालू-राबड़ी आवास पर कम चहल-पहल दिखी. तब तेजस्वी यादवउपमुख्यमंत्री तो तेजप्रताप यादव स्वास्थ्य मंत्री थे. अब वे सत्ता से बाहर हैं.
ये भी पढ़ेें… VIDEO : मुजफ्फरपुर में खुदीराम बोस केंद्रीय कारा के कैदियों को बहनों ने बांधी राखी
उधर, राजद सुप्रीमो लालू यादव को भी ब्रह्मकुमारी बहनों ने उनके आवास पर राखी बांधी. इसके साथ ही उन्होंने भी ट्विटर पर सभी को राखी की बधाई दी.
प्रेम, करुणा और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सबों को हार्दिक शुभकामनाएं । #RakshaBandhan
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) August 7, 2017
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




