ePaper

लालू ने शेयर की शरद के साथ वाली तस्वीर, नीतीश से पूछा- बताओ मंडल कमीशन लागू करवाने में तुम्हारा क्या रोल था?

Updated at : 02 Aug 2017 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
लालू ने शेयर की शरद के साथ वाली तस्वीर, नीतीश से पूछा- बताओ मंडल कमीशन लागू करवाने में तुम्हारा क्या रोल था?

पटना : बिहार में महागठबंधन के टूटने के बाद से राजनीतिक जुबानी जंग लगातार जारी है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर हमलावर बने हुए हैं. लालू यादव ने ट्वीट कर कहा है कि मित्रों, क्या हत्या जैसे संगीन जुर्म में आरोपित मुख्यमंत्री को कुर्सी पर बैठने का नैतिक अधिकार […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में महागठबंधन के टूटने के बाद से राजनीतिक जुबानी जंग लगातार जारी है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर हमलावर बने हुए हैं. लालू यादव ने ट्वीट कर कहा है कि मित्रों, क्या हत्या जैसे संगीन जुर्म में आरोपित मुख्यमंत्री को कुर्सी पर बैठने का नैतिक अधिकार है, जहां केस ही सीएम वरसेज स्टेट ऑफ बिहार हो ? लालू यहीं नहीं चुप बैठते हैं, नीतीश के मंत्रिमंडल में 75 फीसदी मंत्रियों पर आपराधिक मामला दर्ज, जैसी खबर के मीडिया में चलने पर उन्होंने तंज कसते हुए लिखा है कि काले दाग धोने के लिए ही तो आजमाये हुए डिटर्जेंट का प्रयोग करना शुरू किया है.

गुजरात में आयकर विभाग की छापेमारी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए, लालू ने लिखा है कि अरे भैया, तुम लोग क्यों अंतरात्मा को चैलेंज कर रहे हो ? अंतरात्मा को तुम लोग कुर्सी आत्मा समझ लिए हो का. लालू ने आगे लिखा है कि नीतीश ने अलग शुरूआत ही कुर्मी चेतना रैली से की थी. हिम्मत है तो इसे नकारे, मैंने तो अपने जीवन में कभी किसी यादव रैली में भाग नहीं लिया. उन्होंने आगे लिखा है कि नीतीश ने मंडल और सामाजिक न्याय के दौर में भी भाजपाईयों के इशारे पर अलग राह पकड़कर दलितों और पिछड़ों की गोलबंदी रोकने का प्रयास किया था.

लालू ने लिखा है कि नीतीश बताओ मंडल कमीशन लागू करवाने में तुम्हारा क्या रोल था? मैंने व शरद जी ने संघर्ष किया इसे लागू करवाने के लिए क्या-2 किया तुम क्या जानते हो नीतीश, तुम मेरे मास बेस से परेशान, हैरान और अति महत्वाकांक्षी होने के कारण ही तुम मंडल छोड़ कमंडल पकड़ लिए थे.


यह भी पढ़ें-

VIDEO : खुले में शौच से मुक्ति को लेकर DM बने जुनूनी, 667 लोग हिरासत में, अभियान पर उठ रहा सवाल !

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन