ePaper

तेजस्वी ने PM मोदी को दी बधाई, कहा- ईलु-ईलू करने वाले परम शिष्य की इंट्री मुबारक हो

Updated at : 01 Aug 2017 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी ने PM मोदी को दी बधाई, कहा- ईलु-ईलू करने वाले परम शिष्य की इंट्री मुबारक हो

पटना : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं. तेजस्वी सोशल मीडिया के जरिये नीतीश कुमार पर कटाक्ष, तंज और व्यंग्य के अलावा विवादास्पद बयान देने से भी बाज नहीं आ रहे हैं. राजनीतिक जानकारों की मानें, तो तेजस्वी मर्यादा का उल्लंघन करते हुए […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं. तेजस्वी सोशल मीडिया के जरिये नीतीश कुमार पर कटाक्ष, तंज और व्यंग्य के अलावा विवादास्पद बयान देने से भी बाज नहीं आ रहे हैं. राजनीतिक जानकारों की मानें, तो तेजस्वी मर्यादा का उल्लंघन करते हुए बहुत सारी बड़ी बातें बोल जा रहे हैं. तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा है कि भाजपा को हराने वाले जनादेश का कत्ल और डर के मारे उछलकर फांसीवादी ताकतों की बाहों में सिमटकर ईलू-ईलू करने वालों के खिलाफ विश्वासघात यात्रा निकालेंगे. तेजस्वी ने अपने पोस्ट पर लिखा है कि जनादेश के कत्ल व अपमान के विरुद्ध गांधीजी की कर्मभूमि चंपारण से यात्रा की शुरुआत कर 27 की रैली के लिए शंखनाद होगा. याचना नहीं, अब रण होगा.

तेजस्वी ने एक ट्वीट में नीतीश कुमार को सांप बताया है. तेजस्वी आगे लिखते हैं कि आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी को हार्दिक बधाई. भक्तों की संख्या में खुलकर एक और नतमस्तक परम शिष्य की एंट्री.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल करते हुए तेजस्वी ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा है कि नीतीश जी ने विधानसभा में मेरे द्वारा पूछे गये अनेकों तार्किक सवालों का एक भी जवाब नहीं दिया. शायद जवाब है ही नहीं. सब वो ही घिसी-पीटी पुरानी बातें.


यह भी पढ़ें-

लालू में सियासी संभावना तलाशने वाले नेताओं को नीतीश की इशारों में चेतावनी, संभल जाएं वरना !

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन