बहुचर्चित पावरग्रिड जमीन बिक्री मामले में निचली अदालत से केस डायरी व चार्जशीट की कापी की मांग

Published at :31 Jul 2017 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
बहुचर्चित पावरग्रिड जमीन बिक्री मामले में निचली अदालत से केस डायरी व चार्जशीट की कापी की मांग

पटना : बिहार की बहुचर्चित पावरग्रिड की जमीन को बेचे जाने केअभियुक्त बनाये गये राजधानी के पटना सदर के तत्कालीन डीसीएलआर मिथिलेशकुमार सिंह के मामले में पटना हाइकोर्ट ने निचली अदालत से केस डायरी में चार्जशीट की कॉपी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी.न्यायाधीश बिरेंद्र कुमार की एकलपीठ […]

विज्ञापन

पटना : बिहार की बहुचर्चित पावरग्रिड की जमीन को बेचे जाने केअभियुक्त बनाये गये राजधानी के पटना सदर के तत्कालीन डीसीएलआर मिथिलेशकुमार सिंह के मामले में पटना हाइकोर्ट ने निचली अदालत से केस डायरी में चार्जशीट की कॉपी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी.न्यायाधीश बिरेंद्र कुमार की एकलपीठ ने मिथिलेश कुमार सिंह की ओर सेदायर याचिका पर सोमवार को सुनवाई करते हुए उक्त निर्देश दिया.

डीसीएलआर पर पावरग्रिड की जमीन गलत तरीके से बेचने का है आरोप

डीसीएलआर पर आरोप है कि उन्होंने कंकड़बाग स्थितपावरग्रिड की जमीन को गलत तरीके से बेच दिया है. इस मामले में पटना केकमिश्नर की अनुशंसा पर 22 जून, 2017 को पत्रकार नगर थाने में प्राथमिकीदर्ज करायी गयी थी. वहीं, 10 जुलाई, 2017 को उनकी संपत्ति के कुर्की-जब्ती काआदेश भी जारी कर दिया गया था.इस मामले में डीसीएलआर, पटना सदर के सीओ शमीम अख्तर मजहरी, राजस्व कर्मीअनिल कुमार लाल और देवेंद्र के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट यानीपीसीए, धोखाधड़ी व जालसाजी की धाराओं के तहत पत्रकार नगर थाना में केसदर्ज किया गया है. पीसीए एक्ट लग जाने की वजह से इस केस का आइओ सदर एएसपीपीके मंडल को बनाया गया है.

जेल भेजे गये सदर सीओ व राजस्वकर्मी

इसी मामले में गिरफ्तार सीओ मजहरी वराजस्व कर्मी को पुलिस ने पूछताछ के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा गठित तीन सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट के बादसीनियर डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार झा के बयान पर पत्रकार नगर थाने में केसदर्ज होने पर सदर सीओ शमीम अख्तर मजहरी और अनिल लाल को पुलिस ने गिरफ्तारकर लिया.निगरानी कोर्ट ने गुरुवार को (डीसीएलआर ) भूमि सुधार उप समाहर्ता कुमार मिथिलेश सिंह की अग्रिम जमानत अर्जी को खारिज कर दिया था.

गिरफ्तारी के डर फरार चल रहे हैं डीसीएलआर मिथिलेश

गिरफ्तारी के डर से डीसीएलआर कुमार मिथिलेश फरार चल रहे हैं. पुलिस नेकोर्ट के आदेश पर उनके घर की कुर्की भी की है. कंकड़बाग पावर सब स्टेशनकी करोड़ों की जमीन को बेचने के मामले में पुलिस सदर सीओ और राजस्वकर्मचारी अनिल कुमार लाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.अपने विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने हेतु मिथिलेश कुमार सिंह नेपटना हाइकोर्ट ने याचिका दायर की थी. सोमवार को सुनवाई के क्रम में अदालत को बताया गया कि तत्कालीन डीसीएलआर इससे पहले भी दो ऐसे ही मामलों में अभियुक्त बनाये गये हैं तथा केस डायरी में भी यह स्पष्ट हो गया है कि मामले के किंगपीन मिथिलेश कुमार ही हैं. उन्होंने ही मिलीभगत से इस घोटाले को अंजाम दिया है. वहीं, याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि उनके विरुद्ध दोनों मामलों में उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन