शरद यादव से गुलाम नबी आजाद और सीताराम येचूरी ने की मुलाकात

Updated at : 28 Jul 2017 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
शरद यादव से गुलाम नबी आजाद और सीताराम येचूरी ने की मुलाकात

नयी दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने इन संकेतों के बीच जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव से आज मुलाकात की कि वह भाजपा से गठबंधन करने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ खुलकर सामने आ सकते हैं. आजाद और येचुरी यादव के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने इन संकेतों के बीच जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव से आज मुलाकात की कि वह भाजपा से गठबंधन करने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ खुलकर सामने आ सकते हैं. आजाद और येचुरी यादव के आवास उस दिन गए जबनीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया है. इससे एक दिन पहले उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं.

बैठक में क्या हुआ यह तुरंत स्पष्ट नहीं है लेकिन सूत्रों ने कहा कि जदयू के पूर्व अध्यक्ष, नीतीश कुमार के राजग के खेमे में लौटने को लेकर उनसे काफी नाखुश है. वह इसलिए भी नाराज हैं कि भाजपा के साथ गठबंधन करने का फैसला करने से पहले कुमार ने उन्हें विश्वास में नहीं लिया. पूर्व जदयू अध्यक्ष के करीबी एक नेता ने कहा, ‘शरद यादव राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी पार्टियों का एक महागठबंधन बनाने को लेकर काम कर रहे थे. वहनीतीश कुमार के कदम से पूरी तरह से निराश महसूस कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन