ePaper

तेजस्वी को बरखास्त नहीं किया, तो नहीं चलने देंगे विधानसभा : सुशील मोदी

Updated at : 23 Jul 2017 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी को बरखास्त नहीं किया, तो नहीं चलने देंगे विधानसभा : सुशील मोदी

बिहारशरीफ:बिहारमें भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि अगर तेजस्वी यादव को कैबिनेट से बर्खास्त नहीं किया गया, तो 28 जुलाई से शुरू होने वाले मॉनसून सत्र में विधानसभा को नहीं चलने देंगे. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को हर हाल में तेजस्वी को बरखास्त करना चाहिए. […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ:बिहारमें भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि अगर तेजस्वी यादव को कैबिनेट से बर्खास्त नहीं किया गया, तो 28 जुलाई से शुरू होने वाले मॉनसून सत्र में विधानसभा को नहीं चलने देंगे. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को हर हाल में तेजस्वी को बरखास्त करना चाहिए.

सुशील मोदी ने आगे कहा, जदयू भी इस बात को समझ रहा है कि सीबीआइ ठोस आधार पर केस दर्ज करती है. यही कारण है कि जदयू के लोग तेजस्वी के बचाव में नहीं बोल रहे हैं. सिर्फ कांग्रेस और राजद के लोग ही तेजस्वी के बचाव में बोल रहे हैं. भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी शनिवार को स्थानीय टाउन हाॅल में आयोजित मिलन समारोह में शामिल होने आये थे. इस मौके पर रविदास समाज के हजारों लोग भाजपा में शामिल हुए.

ये भी पढ़ें… महागठबंधन में खींचतान जारी, नीतीश की भाजपा सेनजदीकीकीअटकलों पर लगा विराम

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन