एयरपोर्ट पर अब लालू-राबड़ी को नहीं मिलेगी विशेष सुविधा, सुरक्षा जांच से होकर गुजरना पड़ेगा

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक ओर परिवार के सदस्यों पर सीबीआई, ईडी और आयकर विभागबेनामीसंपत्ति व भ्रष्टाचार मामले में शिकंजाकस रहा है, वहीं अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी लालू प्रसाद यादव एवं उनकी पत्नी राबड़ी देवी को एयरपोर्ट परदियेविशेषाधिकार को वापस […]
पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक ओर परिवार के सदस्यों पर सीबीआई, ईडी और आयकर विभागबेनामीसंपत्ति व भ्रष्टाचार मामले में शिकंजाकस रहा है, वहीं अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी लालू प्रसाद यादव एवं उनकी पत्नी राबड़ी देवी को एयरपोर्ट परदियेविशेषाधिकार को वापस ले लिया. दोनों नेताओं को बिहार का पूर्व मुख्यमंत्री होने के कारण अब तक पटना हवाई अड्डे पर सीधे पहुंचने के लिए ‘विशेषाधिकार’ प्राप्त था, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा.
राष्ट्रपति प्रणब के विदाई भोज में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे नीतीश, पटना में पोस्टर वार शुरू
नागरिक उड्डयन मंत्रालय की इस कार्रवाई के बाद अब लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को पटना एयरपोर्ट के ‘टारमैक’ तक जाने के लिए आम लोगों की तरह सुरक्षा जांच के बीच से गुजरना होगा. यानी एयरपोर्ट पर उन्हें एक वीवीआइपी होने का लाभ नहीं मिलेगा.
हालांकि अबतक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने किस आधार पर यह कदम उठाया है.
तेजस्वी मुद्दे पर राहुल से नीतीश की मुलाकात, क्या ‘मिस्टर क्लीन’ को संबल देंगे कांग्रेस उपाध्यक्ष?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




