मानसून में ऊमस भरी गरमी से राजधानीवासी हलकान
Updated at : 19 Jul 2017 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : प्रदेश में मंगलवार को भी लोगों को चिलचिलाती गरमी का एहसास हुआ. राजधानी पटना में सोमवार से अधिक मंगलवार को तेज धूप से दिन भर लोग परेशान रहे. वहीं, भागलपुर के पास बने लोकल सिस्टम से भागलपुर, बांका व कहलगांव के इलाके में सोमवार की रात में हल्की बारिश हुई. भभुआ-रोहतास में मंगलवार […]
विज्ञापन
पटना : प्रदेश में मंगलवार को भी लोगों को चिलचिलाती गरमी का एहसास हुआ. राजधानी पटना में सोमवार से अधिक मंगलवार को तेज धूप से दिन भर लोग परेशान रहे. वहीं, भागलपुर के पास बने लोकल सिस्टम से भागलपुर, बांका व कहलगांव के इलाके में सोमवार की रात में हल्की बारिश हुई. भभुआ-रोहतास में मंगलवार की दोपहर में तेज गरज के बारिश हुई. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में माॅनसून कमजोर होने से ऐसा हो रहा है.
अधिकतम पारा 37.4 डिग्री पहुंचा :
माॅनसून कमजाेर होने से मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री, गया का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री, भागलपुर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री व पूर्णिया का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री रहा.
आज भी सतायेगी गरमी
टर्फ लाइन भी राजस्थान से इस्ट सेंट्रल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है. इसी बीच टर्फ लाइन एमपी, छत्तीसगढ़, ओड़िशा व झारखंड के उन इलाकों के बीच से गुजर रही है, जहां लो प्रेशर एरिया मजबूत है. ऐसें में उन राज्यों में कहीं हल्की, तो कहीं तेज बारिश हो रही है. लेकिन, बिहार में बुधवार तक तेज बारिश की संभावना नहीं है. गरमी से लाेग परेशान रहेंगे.
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार में मंगलवार तक सामान्य से चार प्रतिशत कम बारिश रिकाॅर्ड की गयी है. बिहार में 376.8 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 362.2 एमएम ही बारिश हुई है. वहीं, पटना में सामान्य से 30 प्रतिशत कम बारिश रिकाॅर्ड की गयी है. यहां मंगलवार तक 336 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 236 एमएम ही बारिश हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




