दो भाइयों की मौत, मुख्य सचिव, डीजीपी और रोहतास के डीएम-एसपी तलब
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : चाेरी के आरोप में अनुसूचित जाति के दो भाइयों की पिटाई से हुई मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव, डीजीपी, रोहतास के डीएम-एसपी को नोटिस भेजा है. आयोग ने उन्हें निर्देश दिया है कि 13 जुलाई को वे आयोग के दिल्ली स्थित कार्यालय में सशरीर मौजूद […]
विज्ञापन
पटना : चाेरी के आरोप में अनुसूचित जाति के दो भाइयों की पिटाई से हुई मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव, डीजीपी, रोहतास के डीएम-एसपी को नोटिस भेजा है. आयोग ने उन्हें निर्देश दिया है कि 13 जुलाई को वे आयोग के दिल्ली स्थित कार्यालय में सशरीर मौजूद रहें. यह घटना 28 जून की है. रोहतास जिले के कोचस इलाके में चोरी का आरोप लगा कर दो भाइयों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी.
मामले में अब तक कोई प्राथमिकी नहीं की गयी थी. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य योगेंद्र पासवान ने इस मामले में रोहतास जिला और पुलिस प्रशासन पर शाहाबाद के डीआइजी के दबाव में किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने आयोग की कार्रवाई के बारे में रविवार को जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










